{"_id":"5baf999f867a557f365c3436","slug":"the-murderous-attack-on-pehlu-khan-son-who-killed-by-mob","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: अब्बा के कत्ल की गवाही देने जा रहे पहलू खान के बेटे पर जानलेवा हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राजस्थान: अब्बा के कत्ल की गवाही देने जा रहे पहलू खान के बेटे पर जानलेवा हमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Updated Sat, 29 Sep 2018 08:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कथित गोतस्कर पहलू खान की पिछले साल अलवर के नजदीक हाईवे पर पीट-पीटकर हत्या के मामले में गवाही देने के लिए अलवर के बहरोड़ की अदालत जा रहे उनके बेटे और अन्य पर अज्ञात हमलावरों ने अंधाधुंध गोलियां चलाईं। गवाहों ने अलवर के पुलिस अधीक्षक राजेंद्र सिंह को हमले की शिकायत की। साथ ही मामले की सुनवाई अलवर स्थानांतरित करने की मांग की।
विज्ञापन
राजेंद्र सिंह के पास पहुंचे मेव समाज के लोगों ने बताया कि वकील, सामाजिक कार्यकर्ता, पहलू खान के बेटे और अन्य गवाही के लिए बहरोड़ जा रहे थे। इसी दौरान बहरोड़ से करीब 8-9 किमी पहले काले रंग की एसयूवी में बैठे कुछ बदमाशों ने ओवरटेक कर उनकी गाड़ी रुकवाई और फायरिंग की।
विज्ञापन
बदमाशों ने मामले के चार गवाहों पर ही हमला किया। नीमराना से पीछे लगे बदमाश फायरिंग करते हुए बहरोड़ की तरफ चले गए। मामले में शनिवार से गवाहों के बयान शुरू होने थे।
विज्ञापन