फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   The kidnapping of 14-year-old student has been done by miscreants

14 वर्षीया छात्रा का अपहरण कर सहपाठी ने किया दुष्कर्म

Sun, 19 Mar 2017 02:49 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Sun, 19 Mar 2017 02:49 PM IST
विज्ञापन
The kidnapping of 14-year-old student has been done by miscreants
दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला
जयपुर के मुरलीपुरा इलाके में 14 साल की एक स्कूली छात्रा का उसी के स्कूल के सहपाठी छात्र द्वारा सफारी गाड़ी में अपहरण कर दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिसके बाद पुलिस ने बीती देर रात आरोपी को पकड़ लिया। वह भी नाबालिग है।
विज्ञापन


यह वारदात तीन दिन पुरानी बताई जा रही है। लेकिन शनिवार देर रात को पुलिस ने आरोपी छात्र को पकड़ लिया। छात्रा के परिजनों द्वारा रिपोर्ट पर अपहरण व दुष्कर्म का केस दर्ज कर इसका अनुसंधान मुरलीपुरा थानाप्रभारी कर रहे है। वहीं, पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त सफारी गाड़ी भी जब्त कर ली है। जानकारी के अनुसार 14 वर्षीया पीड़िता छात्रा मुरलीपुरा इलाके में रहती है। 16 मार्च को दोपहर करीब ढाई बजे वह दादी का फाटक के पास से स्कूल बस से उतर गई। इसके बाद पैदल घर जा रही थी। तभी सफारी कार में सवार 17 वर्षीय आरोपी छात्र वहां आया। जबरन छात्रा को गाड़ी में बैठाकर रोड नंबर 1, सीकर रोड की तरफ ले गया। जहां उसने नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन


दूसरी तरफ, छात्रा घर नहीं पहुंची तब उसके परिजनों को चिंता हुई। वे स्कूल पहुंचे तो छात्रा के दोपहर ढाई बजे स्कूल से घर के लिए रवाना होने का पता चला। देर शाम को छात्रा घर पहुंची तब परिजनों ने देर से आने का कारण पूछा तो उसने हकीकत बयां कर दी। इसके बाद परिजनों ने मुरलीपुरा थाने पहुंचकर आरोपी छात्र के खिलाफ केस दर्ज करवाया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी छात्र भी उसी स्कूल में 12 वीं कक्षा का छात्र है। वारदात में प्रयुक्त गाड़ी उसके भाई के दोस्त की बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed