{"_id":"58d24ea74f1c1bb6681a48fd","slug":"in-rape-case-accused-arrested-in-sanganer-with-a-six-year-old-baby","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 घंटे में पकड़ा गया छह साल की मासूम से दुष्कर्म करने का आरोपी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
24 घंटे में पकड़ा गया छह साल की मासूम से दुष्कर्म करने का आरोपी
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 22 Mar 2017 06:40 PM IST
विज्ञापन
arrest accused
- फोटो : Vishnu Sharma
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जयपुर जिले के सांगानेर इलाके में मंगलवार दोपहर को दिनदहाड़े छह साल की एक मासूम बच्ची से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
डीसीपी पूर्व कुंवर राष्ट्रदीप ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी विकास पासवान है। करीब 24 साल का विकास मूल रुप से बिहार में धौरया थाना इलाके में गांव पैर पसाना का रहने वाला है। 17 वर्षों से वह जयपुर में ही रह रहा है और सांगानेर में रंगाई—छपाई की फैक्ट्री में काम करता है। इन दिनों वह रामसिंहपुरा, सांगानेर में एक फैक्ट्री में काम कर रहा है। दुष्कर्म पीड़िता छह साल की मासूम बच्ची के माता पिता भी फैक्ट्री में काम करते है। मंगलवार दोपहर को बच्ची के परिजन फैक्ट्री में काम कर रहे थे।
जिस फैक्ट्री में आरोपी विकास पासवान काम करता है। उसका मालिक निजी काम से कहीं चला गया। इससे विकास वहां से इधर —उधर टहलने निकल गया। फैक्ट्री के बाहर छह साल की मासूम खेलती नजर आई तो विकास ने उसे 10 रुपए का नोट दिखाया और चीज दिलाने के बहाने मासूम बच्ची को वसीम की फैक्ट्री में ले गया। वहां उससे दुष्कर्म किया। जब बच्ची लहूलुहान होने से रोने लगी तो आरोपी विकास घबराकर भाग निकला। तब वारदात का पता चलने पर परिजनों ने बच्ची को जेके लोन अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
मामले को गंभीरता से लेते हुए डीसीपी पूर्व कुूंवर राष्ट्रदीप के निर्देशन में एडिशनल डीसीपी हनुमान सिंह, एसीपी सांगानेर अशोक चौहान व सांगानेर थानाप्रभारी शिवरतन गोदारा के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपी विकास पासवान को चौबीस घंटे के भीतर दबोच लिया। एसीपी अशोक चौहान ने बताया कि आरोपी विकास की तलाश के लिए पुलिस के करीब 100 कांस्टेबल व सीएलजी सदस्यों की टीम भी लगी। इनमें सबइंस्पेक्टर गुंजन सोनी, एसआई जयप्रकाश, स्पेशल टीम के ईश्वर तिवाड़ी समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे