{"_id":"58bfbd5b4f1c1b187bdc4e62","slug":"in-jaipur-wife-murder-case-husband-arrested-from-west-bangal","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्ची के सामने मां की हत्या कर भागा पिता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बच्ची के सामने मां की हत्या कर भागा पिता
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 08 Mar 2017 03:53 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
राजधानी जयपुर के सोढाला इलाके में 2 मार्च को अपनी पांच साल की बेटी की आंखों के सामने पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर भाग निकले हत्यारे पति को पुलिस ने पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई एसीपी सोढाला नेमसिंह चौहान के निर्देशन में थानाप्रभारी सुनील प्रसाद शर्मा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने की।
वारदात के बाद आरोपी अपनी बेटी को साथ लेकर मौके से फरार हो गया था। तब आसपास के लोगों ने महिला की लाश कमरे में पड़े देखकर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद सोढाला थाना पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरु की थी। पुलिस के अनुसार मृतका सरवनी बर्मन मूल रुप से पश्चिम बंगाल की रहने वाली थी। यहां पति सजल बर्मन के साथ चंबल पावर हाउस के पास एक मकान में किराए से रहती थी। उनके एक पांच साल की बेटी भी है। पुलिस ने बताया कि देर रात पत्नी से अनबन के बाद आरोपी पति सजल ने उसकी हत्या कर दी। इसके बाद वह बेटी को लेकर भाग निकला।
महिला सरवनी का शव बंद कमरे में था। जब कोई कमरे से बाहर नहीं आया तब पड़ोसियों ने कमरे में जाकर देखा तो हत्या का पता चला। इसके बाद पुलिस टीम पश्चिम बंगाल पहुंची। जहां से आरोपी सजल बर्मन को गिरफ्तार कर लिया।