फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   eight teachers raped with a minor schoolgirl in bikaner

नाबालिग के साथ उसी स्कूल के 8 शिक्षक डेढ़ साल से कर रहे थे ये घिनौना काम

Sat, 25 Mar 2017 05:41 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 25 Mar 2017 05:41 PM IST
विज्ञापन
eight teachers raped with a minor schoolgirl in bikaner
- फोटो : demo
बीकानेर जिले के नोखा में एक शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां आठ शिक्षकों पर अपने ही स्कूल की एक छात्रा का पिछले डेढ़ साल से देहशोषण करने का आरोप लगा है। नोखा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस में दर्ज मामले के अनुसार, नोखा इलाके के एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ने वाली 14 साल की छात्रा के पिता ने बृहस्पतिवार की शाम यह मामला दर्ज कराया। इसमें स्कूल के आठ शिक्षकों पर आरोप लगाया गया है कि वे छात्रा को एक्ट्रा क्लास के नाम पर रोकते थे और मौका मिलते ही उसके साथ ज्यादती करते थे। इस दौरान वीड़ियो क्लिपिंग भी बनाई गई। इसे सार्वजनिक करने की धमकी देते थे, जिससे छात्रा ने घरवालों को कुछ नहीं बताया। इस छात्रा को कई बार गर्भनिरोधक दवाएं भी देने की बात सामने आई है।
विज्ञापन


इस स्कूली छात्रा को कैंसर हो गया और यह मानसिक तौर पर भी परेशान है। छात्रा के माता—पिता के अनुसार उन्हें बेटी के साथ हो रही ज्यादती का पता कुछ दिन पहले चल गया था लेकिन, लोकलाज और आरोपियों के डर कारण उन्होंने इसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई। इस बारे में उन्होंने आरोपियों से भी समझाइश की लेकिन, वे नहीं मानें।  इसके बाद उन्होंने यहां नोखा पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया है। जांच नोखा के सीओ बनवारीलाल मीणा को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed