{"_id":"58d23f824f1c1be5431a44b2","slug":"accident-of-two-trailers-on-national-highway-driver-trapped-in-cabin","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेशनल हाइवे पर दो ट्रेलरों की भिडंत, केबिन में यूं फंसा रहा ड्राइवर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नेशनल हाइवे पर दो ट्रेलरों की भिडंत, केबिन में यूं फंसा रहा ड्राइवर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 22 Mar 2017 08:03 PM IST
विज्ञापन
Road Accident
- फोटो : Vishnu Sharma
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल हाइवे नंबर आठ पर बुधवार अल सुबह दो ट्रेलरों में जोरदार भिडंत हो गई। यह हादसा मनोहरपुर के धनजी पेट्रोल पंप के पास हुआ। जिसमें दोनों ट्रेलरों में सवार तीन ड्राइवर व खलासी केबिन में फंस गए। इनमें दो जनों को स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन व आपदा बचाव दल की मदद से सुरक्षित निकाल लिया। जबकि एक ड्राइवर अंदर ही फंस गया।
उसे बाहर निकालने के लिए एक क्रेन बुलवाई गई। जब बात नहीं बनी तब गैस कटर से ट्रेलर का केबिन को काटा गया। वहीं शाहपुरा से दमकलकर्मी भी मौके पर बुलाया गया। हादसे के कारण नेशनल हाइवे पर जाम लग गया। हाईवे एंबुलेंस तथा मनोहरपुर, शाहपुरा और चंदवाजी थाना पुलिस भी पहुंची। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों का हुजूम इकट्ठा हो गया। आखिरकार काफी मशक्कत के बाद केबिन में फंसे ड्राइवर को बाहर निकाला गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल भिजवा दिया।
एक टैंकर के ड्राइवर फिरोज ने बताया कि वह उत्तर प्रदेश से गुजरात जा रहा था। इसी दौरान मनोहरपुर में एक अन्य वाहन के साइड दबाने से उसके केबिन का संतुलन बिगड़ गया और वह रेलवे दीवार तोड़ते हुए हाइवे पर दूसरी तरफ खड़े ट्रेलर से टकरा गया।