फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   a boy got arrest in jaipur with illigal charas

जेब से निकली सवा लाख की चरस

Sun, 26 Mar 2017 07:13 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sun, 26 Mar 2017 07:13 PM IST
विज्ञापन
a boy got arrest in jaipur with illigal charas
Arrest - फोटो : Demo pic
जयपुर पुलिस कमिश्नरेट में कोतवाली थाना पुलिस ने एक युवक को अवैध रुप से चरस के साथ गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


पुलिस उपायुक्त उत्तर जयपुर अंशुमन भोमियां ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी विवेक सोमानी है। वह पोण्ड्रीक की हवेली, ब्रह्मपुरी में रहता है। शनिवार रात को कोतवाली थाने में तैनात सबइंस्पेक्टर मालीराम,कांस्टेबल कालूराम, दीपक व छीतरमल इलाके में गश्त व संदिग्धों की निगरानी कर रहे थे। 

चांदपोल बाजार में मिश्रराय जी के रास्ते में स्कूटी सवार विवेक की संदेह के जांच की तो उसकी जेब से चरस का एक पैकिट मिला। जिसका वजन करीब 125 ग्राम है। पुलिस का दावा है कि जब्त की गई अवैध चरस की कीमत करीब सवा लाख रुपये है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट का प्रकरण दर्ज कर उसके खरीद फरोख्त के ठिकाने के सम्बंध में अनुसंधान किया जा रहा है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed