फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   CP Joshi attacks Congress President Mallikarjun Kharge on Lal Diary in Rajasthan

Rajasthan: CP जोशी बोले-लाल डायरी से कांग्रेस में हड़बड़ी, इसमें ऐसा क्या जो गहलोत को खरगे से बयान दिलाना पड़ा

Wed, 06 Sep 2023 09:00 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 06 Sep 2023 09:00 PM IST
सार

कांग्रेस अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि प्रदेश में जिन जगहों पर महिलाओं और लड़कियों के साथ दुष्कर्म हुआ है, खरगे वहां जाते तो उन्हें हकीकत पता चलती। खरगे भीलवाड़ा आए हैं वहां भी एक बच्ची को दुष्कर्म के बाद जिंदा जला दिया गया था।

विज्ञापन
CP Joshi attacks Congress President Mallikarjun Kharge on Lal Diary in Rajasthan
राजस्थान भाजपा अध्यक्ष सीपी जोशी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के राजस्थान दौरे और किसान सम्मेलन में दिए गए बयानों पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने हमला बोला। जोशी ने प्रदेश भाजपा कार्यालय में मीडिया से बात करते हुए कहा कि लाल डायरी में ऐसा क्या है। जिससे पूरी कांग्रेस में हड़बड़ी मची हुई है। मुख्यमंत्री गहलोत को लाल डायरी पर खड़गे से भी बयान दिलवाना पड़ा। जोशी ने कहा कि प्रदेश में जिन जगहों पर महिलाओं और लड़कियों के साथ  दुष्कर्म हुआ है वहां जाते तो उन्हें  हकीकत पता चलती। खरगे भीलवाड़ा आए हैं वहां एक बच्ची को जिंदा जला दिया गया।  

विज्ञापन


अलवर के योगेश यादव को समुदाय विशेष के लोगों ने पीट-पीट कर मार डाला। कुचामन में दो युवकों को कुचलकर मार डाला गया, आदिवासी महिला को निर्वस्त्र कर घुमाया गया। क्या खरगे वहां जाएंगे? सीपी जोशी ने कहा कि खरगे भीलवाड़ा में अशोक गहलोत की तारीफ कर रहे थे। लेकिन, जब खड़गेजी पर्यवेक्षक बनकर आए थे और यहां के विधायकों ने ठेंगा दिखा दिया था। उन्हें वह दिन भी याद होंगे। 
विज्ञापन


सीपी जोशी ने कहा कि लाल डायरी में ऐसा कौन सा राज है, जिससे कांग्रेसी नेताओं के अंदर डर समा गया है। क्या काला चिट्ठा है उस लाल डायरी में, जिसे लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को भी बयान देना पड़ा। क्या लाल डायरी की काली कमाई को दिल्ली भेजा गया है? उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देशवासियों से झूठ बोलने के अलावा कुछ नहीं किया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, आज भीलवाड़ा  के गुलाबपुरा में आयोजित किसान सम्मेलन को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को बेहतर बताया था। साथ ही लाल डायरी को लेकर भी बयान दिया था। खरगे ने कहा था कि  इतना काम करने के बाद भी भाजपा वाले हमें डराने की कोशिश करते हैं। कहते हैं कि मेरे पास 'लाल डायरी', 'पीली डायरी' और 'काली डायरी' है। अरे भाई... तुम्हारी डायरी, तुम्हारे पास रख लो। अगर कुछ है, तो सामने लाओ। हम कोर्ट में लड़ेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed