फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Cow Slaughter And Shot Calf in Bharatpur Rajasthan

Rajasthan: भरतपुर में गोकशी, बछड़े को भी मारी गोली, पुलिस ने जांच के लिए भेजे अवशेष, ग्रामीणों में आक्रोश

Tue, 02 Aug 2022 07:20 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 02 Aug 2022 07:20 PM IST
सार

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इधर, घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है।

विज्ञापन
Cow Slaughter And Shot Calf in Bharatpur Rajasthan
राजस्थान पुलिस(फाइल) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

राजस्थान के उदयपुर में गौकशी का मामला सामने आया है। जुरहरा थाना क्षेत्र के सोनोखर गांव के जंगल में गाय के अवशेष मिले हैं। यहां एक बछड़ा भी घायल हालत में मिला है। उसके गोली मारकर घायल किया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मंगलवार को जुरहेरा थाना इलाके के सोसोखर गांव के जंगल में ग्रामीणों ने एक बछड़े को घायल हालत में देखा। उसी स्थान पर गाय के अवशेष भी पड़े हुए थे। वहीं बछड़ा गोली लगने से घायल हुआ था। इसके बाद ग्रामीणों ने  जुरहरा थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृत गाय के अवशेष जब्त कर जांच के लिए भेज दिए हैं। वहीं घायल बछड़े का इलाज किया जा रहा है। 
विज्ञापन


आशंका जताई जा रही है कि गोकशी के बाद आरोपी गाय के अंगों को अपने साथ ले गए और बछड़े को गोली मारकर मरने के लिए छोड़ दिया। गाय की हत्या से ग्रामीणों में आक्रोश है। आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन भी किया। इधर, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी की तलाश कर उसे जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed