{"_id":"61f259e76d0b760f3f67d459","slug":"cow-murder-accused-arrested-in-bundi-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: गर्भवती गाय के पैर काटकर हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कुल्हाड़ी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: गर्भवती गाय के पैर काटकर हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कुल्हाड़ी बरामद
Thu, 27 Jan 2022 02:08 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 27 Jan 2022 02:08 PM IST
सार
पीड़ित महिला की गाय घर से लापता हो गई थी, बाद में उसका शव एक खेत में पड़ा मिला था। इसके बाद उसने थाने में केस दर्ज कराया था
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले में गाय के पैर काटकर उसकी हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने बुधवार रात गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने गाय की हत्या करने की बात भी कबूल कर ली है। दई थानाधिकारी शंकर लाल ने बताया कि 12 जनवरी को गंगाबाई पत्नी मोडूलाल मीणा निवासी जैतपुर ने थाने में केस दर्ज कराया था। उन्होंने बताया था कि 10 जनवरी को उसकी गर्भवती गाय घर से कहीं चली गई। उसने उसे काफी तलाश किया, लेकिन वह नहीं मिली।
विज्ञापन
थानाधिकारी ने बताया कि अगले दिन उसे जानकारी मिली कि लडडू लाल गुर्जर के खेत में उसकी उसकी गाय पड़ी हुई है। मौके पर जाकर उसने देखा तो गाय के पैर कटे हुए थे और वह मर चुकी थी। वहां से वह लडडू के घर पहुंची और गाय की हत्या करने का कारण पूछा। कुछ नहीं बताने पर उसने पुलिस में शिकायत करने की बात कही, इस पर आरोपी के बेटे सीताराम ने केस दर्ज नहीं कराने के लिए कहा। इसके बाद पीड़िता थाने पहुंची और केस दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी लड्डू पुत्र देवा गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से हत्या में इस्तेमाल होने वाली कुल्हाडी भी बरामद कर ली गई है।
विज्ञापन