{"_id":"57655aa80d741e34d4949e022a5708dd","slug":"court-rejected-asaram-petition","type":"story","status":"publish","title_hn":"आसाराम को अदालत ने दिया झटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आसाराम को अदालत ने दिया झटका
ब्यूरो/अमर उजाला, जयपुर
Updated Wed, 19 Feb 2014 07:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आसाराम द्वारा नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म मामले में सेशन न्यायालय (जोधपुर जिला) ने बुधवार को अभियोजन पक्ष की उस अर्जी को खारिज कर दिया, जिसमें आसाराम की सुनवाई अदालत में हाजिरी के बजाय जेल से ही करने की अनुमति मांगी गई थी।
विज्ञापन
आसाराम को न्यायिक अभिरक्षा अवधि समाप्त होने के बाद बृहस्पतिवार को फिर अदालत परिसर में आना ही होगा।
आसाराम समर्थकों द्वारा कुछ दिन पहले कोर्ट परिसर में मचाए गए हंगामे के बाद अभियोजन पक्ष ने अदालत में अर्जी देकर आसाराम की सुनवाई जेल से ही करने की प्रार्थना की थी।
विज्ञापन
इधर, राजस्थान हाईकोर्ट से आसाराम के सहयोगी गुरूकुल छात्रावास के निदेशक शरदचन्द्र व रसोइया प्रकाश को भी जमानत मिलने के बाद अब इस मामले में जेल के अंदर आसाराम ही बचे हैं।
विज्ञापन
इससे पूर्व इस मामले में अदालत ने सेवादार शिवा व गुरूकुल हॉस्टल की वार्डन शिल्पी की जमानत याचिका मंजूर की थी।