Jaipur: पत्नी के सामने 12 साल के बच्चे से पति करता था कुकर्म, भागने पर तलवे जला दिए
काम दिलाने के लिए पिता ने नाबालिग बच्चे को अपने परिचित के साथ जयपुर भेज दिया था लेकिन यहां बच्चे पर खूब अत्याचार किया गया। मासूम को एक कमरे में बंद कर दिया गया, जहां उसे दिन से रात तक काम कराया जाता था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी के शास्त्री नगर के मक्का मस्जिद इलाके में मंगलवार को एक बच्चा सड़क पर रेंगता हुआ मदद मांगता दिखा। स्थानीय लोगों ने चाइल्ड हेल्पलाइन को फोन करके बुलाया। बच्चे के शरीर पर कई जख्म के निशान थे। जब मासूम ने अपने साथ ज्यादती बयां की तो लोगों के आंखों में आंसू आ गए।
बच्चे ने बताया कि जो परिचित उसे जयपुर लेकर आए, वो रोज मारपीट करते थे। शराब के नशे में पति पत्नी के सामने ही बच्चे से कुकर्म करता था। उससे बात-बात पर मारपीट की जाती थी। चीखने-चिल्लाने की आवाज बाहर ना जाए इसके लिए स्पीकर पर तेज गाने चला देते थे। एक बार बच्चे ने भागने की कोशिश की तो उसके पैरे के तलवे जला दिए।
सुबह से रात तक करता था काम, खाना भी नहीं देते
पीड़ित ने बताया कि सात महीने पहले उसके परिचित रुही परवीन (25) और मोहम्मद रियाज (27) उसे जयपुर में काम दिलाने के लिए बिहार से लेकर आए थे। वह सुबह सात बजे से रात के 12 बजे तक चूड़ी बनाने का काम करता था। उसे भूख लगने पर खाना भी नहीं देते थे। उसे सिर्फ बिस्किट पानी के साथ खाने को देते थे। तबीयत बिगड़ने पर भी दंपती उसे बड़ी बेरहमी से पीटते थे। दंपती उसे जबरदस्ती माता-पिता को कहने को कहते कि वह ठीक है। कोई परेशानी नहीं है।
हिम्मत कर सड़क पर रेंगता हुआ पहुंचा
मंगलवार को जब आरोपी रूही परवीन ने उसे छत की सफाई करने के लिए भेजा तो उसने हिम्मत की और भाग निकला। वह ठीक से चल नहीं सकता था इसलिए पड़ोस की छत पर रेंगता हुआ पहुंच गया। फिर वहां से जैसे-तैजे वह सड़क पर पहुंच गया। बच्चे ने लोगों से गुहार लगाई कि उसे बचा ले वरना वह औरत उसे मार देगी।
आरोपी पत्नी गिरफ्तार
सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी रूही को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, उसका पति मौके से फरार हो गया। बच्चे को जिस कमरे में रखा गया था, वहां से चूड़ी बनाने के सामान जब्त किए गए हैं। बच्चा बिहार के हयाघाट बिलासपुर दरभंगा का रहने वाला है।