{"_id":"622f204bdb32f867f811adc1","slug":"couple-committed-suicide-by-jumping-into-the-well-in-pali-got-married-six-months-ago","type":"story","status":"publish","title_hn":"Suicide: झगड़े के बाद पति कुएं में कूदा तो पत्नी ने भी लगा दी छलांग, दोनों की मौत, छह महीने पहले हुई थी शादी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Suicide: झगड़े के बाद पति कुएं में कूदा तो पत्नी ने भी लगा दी छलांग, दोनों की मौत, छह महीने पहले हुई थी शादी
Mon, 14 Mar 2022 04:30 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली
Published by: उदित दीक्षित
Updated Mon, 14 Mar 2022 04:30 PM IST
सार
पाली के रोहट उपखंड में झगड़े के बाद दंपति ने आत्महत्या कर ली। युवक युवक की बहन दोनों को रुकने के लिए आवाज लगाती रही, लेकिन उन्होंने नहीं सुना। देखते ही देखते दोनों कुएं में कूद गए, जिससे उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
दंपति ने कुएं में कूदकर जान दी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाली के रोहट उपखंड में एक दंपति ने कुएं में कूदकर जान दे दी। दोनों की छह महीने पहले ही शादी हुई थी। एक दिन पहले किसी बात को लेकर दंपति में झगड़ा हो गया था। इससे नाराज पति कुएं में कूद गया। इसके बाद पत्नी ने भी छलांग लगा दी। इससे दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार घटना रोहट उपखंड के फेकारिया गांव की है। यहां जोगी समाज के एक युवक की छह महीने पहले शादी हुई थी। शादी के बाद से दंपति खुशी-खुशी जीवन बिता रहा था, लेकिन रविवार को दोनों का किसी बात पर झगड़ा हो गया। इससे नाराज युवक कुएं की ओर दौड़ा और उसमे कूद गया। इसके बाद उसके पीछे आ रही पत्नी भी कुएं में कूद गई।
विज्ञापन
भाई और भाभी को बदहवास हाल में दौड़ते देखकर युवक की बहन भी उनके पीछे दौड़ी। वह लगातार दोनों को रुकने के लिए आवाज लगाती रही, लेकिन दोनों नहीं रुके। उसके दूखते ही दूखते भाई और भाभी कुएं में कूद गए। वह सिर्फ चिल्लाती रह गई। इसके बाद उसने परिजनों को घटना की जानकारी दी। दोनों की मौत से कोहराम मच गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों ने कुएं से शव बाहर निकाले और पीएम के लिए भेजे गए। रोहट थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि परिजनों के बयान लिए जाएंगे।
विज्ञापन