{"_id":"af105432-71be-11e2-9304-d4ae52bc57c2","slug":"corrupt-police-officers-ran-home-without-salary","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेतन बिना ही घर चलाते थे भ्रष्ट पुलिस अधिकारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेतन बिना ही घर चलाते थे भ्रष्ट पुलिस अधिकारी
अजमेर/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 08 Feb 2013 12:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एंटी करप्शन ब्यूरो द्वारा पकड़े गये अजमेर जिला पुलिस के भ्रष्ट अधिकारियों के संबंध में खुलासा हुआ है कि वे महीनों तक बैंक से वेतन नहीं निकालते थे। जयपुर एसीबी टीम के वीरवार को स्टेट बैंक की मुख्य शाखा से इन अधिकारियों के वेतन खातों की जांच में इसका पता चला।
विज्ञापन
पिछले महीने एसीबी ने निलंबित एसपी राजेश मीणा और अन्य पुलिस अधिकारियों को मासिक वसूली के आरोप में हिरासत में लिया था। एसीबी ने जेल में बंद मीणा, फरार एएसपी लोकेश सोनवाल सहित अन्य पुलिस अधिकारियों के खातों के बारे में एसपी कार्यालय से जानकारी प्राप्त कर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
सीआई राजेश यादव की अगुवाई में आई एसीबी टीम ने जिला कलेक्ट्रेट के सामने स्थित स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में आरोपी अधिकारियों के खातों की जानकारी जुटाई। इस जांच में पता चला कि इनमें से कई अधिकारी ऐसे हैं जिन्होंने लंबे समय से अपने खातों से वेतन ही नहीं निकाला था।
विज्ञापन
इस बात से एसीबी अधिकारी हैरान हैं कि इनका घर खर्च कैसे चलता था। इस छानबीन में कुछ खाते ऐसे भी मिले हैं जिनमें वेतन के अलावा भी राशि जमा करवाये गये हैं। मासिक वसूली के इस प्रकरण में एसीबी अभी जिलेभर के 33 पुलिस थानों में से 11 थानों प्रभारियों को नामजद कर चुकी है और आगे मामले की जांच की जा रही है।