फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Coronavirus Negative report of three people admitted in Jaipur

कोरोनावायरस : जयपुर में भर्ती तीन लोगों की जांच निगेटिव, अलवर में 300 मरीजों को रखने की व्यवस्था

Mon, 03 Feb 2020 09:20 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: देव कश्यप Updated Mon, 03 Feb 2020 09:20 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus Negative report of three people admitted in Jaipur
Coronavirus - फोटो : PTI

जयपुर के एक अस्पताल में भर्ती तीन लोगों के कोरोनावायरस से संक्रमित होने की पुष्टि नहीं हुई है। यह जानकारी रविवार को अधिकारियों ने दी। इन तीन लोगों को शनिवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था और निगरानी में रखा गया था।

विज्ञापन


सवाई माधो सिंह अस्पताल के अधीक्षक डॉ. डीएस मीणा ने बताया कि तीनों लोगों के नमूने भेजे गए थे और उनके विषाणु से संक्रमित नहीं होने की पुष्टि हुई है। इस बीच, अलवर के ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज में उन 300 लोगों को रखने के लिए प्रबंध किया गया है जिन्हें चीन के वुहान से लाया जा रहा है। कोरोना वायरस का सबसे अधिक असर वुहान में ही है।
विज्ञापन


इस संबंध में केंद्र के साथ समन्वय कर रहे स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी रवि शर्मा ने बताया कि यात्रियों का जत्था अब तक नहीं पहुंचा है और उनके सोमवार को यहां पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि दो छात्रावासों में 300 बिस्तर तैयार किए गए हैं और पर्याप्त कर्मचारियों की तैनाती की गई है। अलवर के उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. छबील कुमार ने बताया कि यात्रियों को पृथक रखा जाएगा और 28 दिनों तक उनकी निगरानी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed