{"_id":"5efedfba8ebc3e43034b1ab5","slug":"coronavirus-in-rajasthan-updates-hindi-news-covid19-123-new-positive-cases-reported-death-toll-rises","type":"story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus in Rajasthan: राजस्थान में कोरोना संक्रमण से पांच और मौत, 123 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 18785","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus in Rajasthan: राजस्थान में कोरोना संक्रमण से पांच और मौत, 123 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 18785
Fri, 03 Jul 2020 01:05 PM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: देव कश्यप
Updated Fri, 03 Jul 2020 01:05 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस (फाइल फोटो)
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से शुक्रवार को पांच और लोगों की मौत हो गई जिससे राज्य में संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 435 हो गई है। इसके साथ ही संक्रमण के 123 नए मामले सामने आने से राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमित हुए लोगों की अब तक की कुल संख्या 18,785 हो गई जिनमें से 3,307 का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को अजमेर में एक, धौलपुर में दो, डूंगरपुर में एक व सिरोही में एक और संक्रमित की मौत हो गई। इससे राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 435 हो गई है।
विज्ञापन
केवल जयपुर में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या 163 हो गई है जबकि जोधपुर में 53, भरतपुर में 37, कोटा में 23, अजमेर में 19, बीकानेर में 15 और नागौर में 12 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। अन्य राज्यों के 28 रोगियों की भी यहां मौत हुई है।
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह साढ़े दस बजे तक सामने आए मामलों में सीकर में 23, जयपुर में 21, कोटा में 20, दौसा में 17, बीकानेर में आठ, हनुमानगढ़ व राजसमंद में छह-छह नए मामले शामिल हैं। राज्यभर में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण कई थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है।