फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   controversial slogans raised at RSS saffron rally in Jaipur viral Video

Jaipur: RSS की भगवा रैली में लगे विवादित नारों का वीडियो वायरल, मुस्लिम परिषद की मांग-आरोपियों को जल्द पकड़ें

Tue, 06 Jun 2023 07:29 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 06 Jun 2023 07:29 PM IST
सार

जयपुर में चार जून को निकाली गई रैली में विवादित नारे लगाए गए। इसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। मुस्लिम परिषद ने सीएम अशोक गहलोत और राजस्थान पुलिस से आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।

विज्ञापन
controversial slogans raised at RSS saffron rally in Jaipur viral Video
चार जून को जयपुर में निकाली गई थी रैली। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

4 जून को जयपुर शहर में छत्रपति वीर शिवाजी के हिंदू साम्राज्य के 350वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की ओर से निकाली गई भगवा रैली में आपत्तिजनक नारे लगाए गए। वाहन रैली में शामिल युवाओं ने एक समाज विशेष के उपनाम के साथ जय श्री राम, जय श्री राम के नारे लगाए।

विज्ञापन


जयपुर शहर के एमआई रोड और चारदीवारी में 4 जून को निकाली गई भगवा वाहन रैली में विवादित नारों का मामला गरमा गया है। रैली के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहे हैं । जिसमें खुली जीपों में सवार कुछ युवा एमआई रोड मुख्य सड़क पर आपत्तिजनक नारे लगाते हुए दिखाई और सुनाई दे रहे हैं। 
विज्ञापन


छत्रपति शिवाजी के हिंदू साम्राज्य के 350 वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने गालव नगर , गलता गेट हनुमान मंदिर शनिधाम से गोवर्धन पुरी, लक्ष्मीनारायण पुरी हीदा की मोरी और शहर में होते हुए रामगंज चौपड़, बड़ी चौपड़, सूरजपोल, अनाज मंडी स्थित सीताराम जी के मंदिर पहुंचकर यह दुपहिया और चौपहिया वाहन रैली पूर्ण की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भगवा वाहन रैली में छत्रपति वीर शिवाजी की में एक वाहन झांकी भी सजाई गई थी। जिसमें छत्रपति वीर शिवाजी विराजमान हुए,जो शहर में वाहन रैली के साथ रहे। इस रैली के जरिए हिंदू साम्राज्य की जन जागरूकता फैलाने की बात कही गई थी।

मुस्लिम परिषद राजस्थान के फाउंडर प्रेसीडेंट यूनुस चोपदार ने वायरल हुए वीडियो के फोटो ट्वीट करते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, राजस्थान सीएमओ, सीएम हेल्प डेस्क, राजस्थान पुलिस हेल्पलाइन और जयपुर पुलिस समेत मीडिया संस्थानों को टैग करते हुए लिखा है "कृपया ध्यान दें। जयपुर के एमआई रोड पर भगवा रैली में भड़काऊ और संप्रदाय विशेष की भावनाओं को आहत करने वाले नारे लगाए गए हैं । कृपया मुकदमा दर्ज कर दोषियों को गिरफ्तार करें।


रैली में 1000 वाहन और 5000 लोगों के साथ RSS स्वयंसेवक शामिल हुए थे
रैली में लगभग 1000 वाहन और 5000 लोगों के साथ स्वयंसेवकों ने भाग लिया था। शहर में कई जगह बीजेपी, आरएसएस, वीएचपी, बजरंग दल और हिंदूवादी संगठनों से जुड़े आमजन ने रैली का पुष्प वर्षा कर कई जगह भव्य स्वागत भी किया था। साथ ही रैली में जय श्री राम और वंदे मातरम के नारे भी लगाए गए। रैली को लेकर गालव नगर संघचालक कैलाश नावरिया ने कहा था कि भगवा वाहन रैली का उद्देश्य छत्रपति वीर शिवाजी के सुशासन को जन जन तक पहुंचाने का लक्ष्य है। रैली के दौरान ऋषि गालव भाग के संचालक अशोक जैन, सहसंचालक कुंज बिहारी कोयलावाले , कार्यवाह महेश कुमार और अन्य कई पदाधिकारी भी मौजूद रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed