फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Constable of Nagaur Maroth police station arrested for taking bribe of 10 thousand Rajasthan ACB

Rajasthan: नागौर के मारोठ थाने का पुलिस कांस्टेबल ACB के ट्रैप में फंसा, 10 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

Thu, 20 Apr 2023 10:31 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 20 Apr 2023 10:31 PM IST
सार

एसीबी सीकर की टीम ने नागौर के मारोठ थाने के कांस्टेबल को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर टीम ने गुरुवार को कार्रवाई करते हुए कांस्टेबल रामनिवास को परिवादी से 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Constable of Nagaur Maroth police station arrested for taking bribe of 10 thousand Rajasthan ACB
एसीबी की गिरफ्तर में आरोपी कांस्टेबल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एसीबी की सीकर इकाई को परिवादी ने शिकायत दी थी कि उसके भाई के विरूद्ध दर्ज धोखाधड़ी के प्रकरण में परिजनों के नाम निकालने की एवज में कांस्टेबल रामनिवास ने 1 लाख रुपए की रिश्वत मांगी और  राशि नहीं देने पर परेशान किया जा रहा है। इस पर एसीबी, जयपुर के उप महानिरीक्षक पुलिस कालूराम रावत के सुपरविजन में एसीबी सीकर इकाई के उप अधीक्षक पुलिस राजेश जांगिड़ ने शिकायत का सत्यापन किया। 

विज्ञापन


20 हजार और 5 हजार रुपए दो बार में पहले ही ले चुका था घूस
गुरुवार को पुलिस निरीक्षक सुरेश चंद की ओर से मय टीम के नागौर में ट्रेप की कार्रवाई करते हुए मारोठ थाने के कांस्टेबल रामनिवास पुत्र हीरालाल निवासी ग्राम सामोता का बास, तहसील रींगस, जिला सीकर को परिवादी से 10 हजार रुपए की रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। आरोपी कांस्टेबल ने शिकायत से पूर्व 20 हजार रुपए और शिकायत के सत्यापन के दौरान भी परिवादी से 5 हजार रुपए की रिश्वत राशि वसूल की थी। रिश्वत राशि भी आरोपी की सूचना पर एसीबी टीम ने मौके से बरामद कर ली है। इस मामले में पुलिस थाने के अनुसंधान अधिकारी और अन्य की भूमिका की भी विस्तृत जांच की जा रही है।
विज्ञापन


ACB के IGP सवाई सिंह गोदारा के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ
एसीबी के महानिरीक्षक पुलिस सवाई सिंह गोदारा के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ जारी है। एसीबी की ओर से मामला भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed