Rajasthan: डूंगरपुर में ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से कांस्टेबल की मौत, एक साल पहले हुई थी शादी
कांस्टेबल शराब तस्कर को भगाने के मामले की जांच और बयान लेने गए थे। इसी दौरान उन्हें चौकी के बाहर चक्कर आ गया। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डूंगरपुर में डयूटी के दौरान हार्ट अटैक से एक कांस्टेबल की मौत हो गई। कांस्टेबल की एक साल पहले ही शादी हुई थी। वे शराब तस्करों को भागने के मामले की जांच करने के लिए रतनपुर चौकी पहुंचे। इसी दौरान चौकी के बाहर चक्कर आ गया और वे बेहोश हो गए।
कांस्टेबल किरीट भट्ट डिप्टी नरपत सिंह के साथ शराब तस्कर को भगाने के मामले की जांच और बयान लेने गए थे। बयान लेकर डिप्टी और कांस्टेबल चौकी से बाहर निकल रहे थे कि किरीट को अचानक चक्कर आ गए और वो नीचे गिर गया। जिसके बाद डिप्टी नरपत ने अपनी गाड़ी से किरीट को बिछिवाड़ा अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से डॉक्टरों उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टर ने कांस्टेबल की जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया।
बताया जा रहा है कि किरीट की पोस्टिंग 2015 में हुई थी और उसकी शादी एक साल पहले हुई थी। वहीं किरीट को हार्ट की बीमारी थी। कांस्टेबल किरीट अहमदाबाद में इलाज करवाकर कर वापस बुधवार को ही ड्यूटी पर पहुंचा था। कांस्टेबल की मौत के बाद पुलिस महकमे और परिवार में मातम का माहौल छा गया है।