फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   congress will select their loksabha candidate after voting

कांग्रेस वोटिंग कर उतारेगी लोकसभा चुनाव प्रत्याशी

Thu, 30 Jan 2014 11:10 AM IST
समीर शर्मा/अमर उजाला,जयपुर
समीर शर्मा/अमर उजाला,जयपुर Updated Thu, 30 Jan 2014 11:10 AM IST
विज्ञापन
congress will select their loksabha candidate after voting

राजस्थान में वोटिंग के बाद ही कांग्रेस लोकसभा प्रत्याशियों का चुनाव करेगी। पायलट ने कहा कि विधानसभा चुनाव में अपनाई गई स्क्रीनिंग की प्रक्रिया सफल नहीं रही, इसलिए उसे नहीं अपनाया जाएगा।

विज्ञापन


अब सीधी चयन प्रक्रिया अपनाई जा रही है, जिससे जनता का चेहरा ही सामने आए और वो ही चुनाव लड़े।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट ने बुधवार को जयपुर में हुए पंचायतीराज व नगरीय निकाय के दो दिवसीय सम्मेलन के दौरान ये घोषणा की।

उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन पार्टी की ओर से लोकसभा चुनाव की तैयारी के रूप में आयोजित किया जा रहा है। सम्मेलन में सभी पंचायत प्रतिनिधियों और नगरीय निकाय के जनप्रतिनिधियों से सीध संवाद किया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने बीकानेर और झुंझुनूं का नाम लेते हुए कहा कि प्रत्याशियों के नाम पर क्षेत्र के जिलाध्यक्ष व कार्यकारिणी पुराने नेता, सरपंच, जिला प्रमुख से वोटिंग कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस प्रत्याशी के पक्ष में सबसे ज्यादा वोट होंगे, वही क्षेत्र से चुनाव लड़ेगा। पायलट ने कहा कि भाजपा नकारात्मक राजनीति कर रही है।

उन्होंने पांच साल के लिए कोई कार्य योजना तैयार नहीं की है। इससे लगता है सरकार सिर्फ  लोकसभा चुनाव तक काम करना चाह रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed