फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Congress will gherao Rajasthan Raj Bhavan today in protest against ED action on Rahul Gandhi

Rajasthan: राजभवन कूच की तैयारी, सिविल लाइंस फाटक पर जुटे कांग्रेस नेता, बोले-हम डरने वाले नहीं

Thu, 16 Jun 2022 11:40 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Thu, 16 Jun 2022 11:40 AM IST
सार

राहुल गांधी पर ईडी के एक्शन के विरोध में कांग्रेस दो दिन प्रदर्शन करेगी। जिसके तहत आज कांग्रेस नेता राजभवन का घेराव करेंगे।

विज्ञापन
Congress will gherao Rajasthan Raj Bhavan today in protest against ED action on Rahul Gandhi
कांग्रेस - फोटो : Social Media

विस्तार

कांग्रेस देश के सभी राज्यों की राजधानी में गुरुवार को राजभवन का घेराव करने जा रही है। इसी के तहत राजस्थान कांग्रेस जयपुर में राजभवन का घेराव करेगी। इससे पहले कांग्रेस नेता सुबह 10 बजे सिविल लाइंस फाटक पर जुटे। 

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार राजभवन घेराव से पहले सिविल लाइंस फाटक पर कांग्रेस नेताओं का जमावड़ा लगा। पहले ही सभी नेता और कार्यकर्ताओं को सुबह 10 बजे सिविल लाइन फाटक पर एकत्रित होने के निर्देश दिए गए थे। इस दौरान यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल और स्वास्थ्य मंत्री परसादीलाल मीणा ने कहा कि केवल परेशान करने और देश के असली मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए राहुल गांधी को टारगेट किया जा रहा है। कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता राहुल गांधी के साथ हैं। कांग्रेस इनसे डरने वाली नहीं है। आज पूरे देश के कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता एकजुट होकर केंद्र का विरोध कर रहे हैं।

विज्ञापन


कांग्रेस के राजभवन घेराव को देखते हुए पुलिस ने सिविल लाइंस फाटक और राजभवन के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी है। बैरिकेड्स लगाकर रास्ते रोके गए हैं। मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले दो दिन से दिल्ली में डेरा जमाए बैठे कांग्रेस के अधिकांश मंत्री-विधायक बुधवार रात जयपुर लौट आए थे। प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा बुधवार रात दिल्ली से सीधे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे और राजभवन घेराव की रणनीति पर पार्टी पदाधिकारियों-विधायकों के साथ चर्चा की। शुक्रवार को कांग्रेस जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed