{"_id":"d0db5a48-994c-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"congress-sandesh-yatra-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"'बाहरी लुटेरे आ रहे हैं राजस्थान को लूटने'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'बाहरी लुटेरे आ रहे हैं राजस्थान को लूटने'
जयपुर/ब्यूरो
Updated Sat, 30 Mar 2013 08:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान में कांग्रेस की संदेश यात्रा की शुरुआत शनिवार को जयपुर से हुई।
विज्ञापन
इस अवसर पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. चन्द्रभान तथा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं राजस्थान प्रभारी अरुण यादव ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वसुंधरा राजे को जमकर कोसा।
गहलोत ने वसुंधरा राजे की ओर इशारा करते हुए कहा कि कुछ बाहरी लुटेरे राजस्थान को लूटने आ रहे हैं। इनकी राजस्थान पर गिद्ध दृष्टि लगी हुई है और ये लुटेरे यहां के खनिज को लूटकर ले जाना चाहते हैं।
विज्ञापन
गहलोत ने सरकार की योजनाओं, घोषणाओं एवं निर्णयों के बारे में बखान किया तथा राजस्थान में कांग्रेस सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों को भी गिनाया।
बाड़मेर रिफाइनरी को लेकर गहलोत ने कहा कि युवाओं का तीर्थ स्थान अब जैसलमेर और बाड़मेर होने वाले हैं। कांग्रेस की संदेश यात्रा पहले चरण में करौली, बस्सी और दौसा जाएगी। यात्रा सभी 200 विधानसभाओं में पहुंचेगी।
विज्ञापन
गहलोत ने कहा कि पिछली भाजपा सरकार की ओर से जमीन के भू उपयोग परिवर्तन में हुए भ्रष्टाचार के मामले को जनता अब तक भुला नहीं पाई है।
उन्होंने कहा कि जिनके मुंह काले हैं, वे चुनावी समय में भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर दूसरे के मुंह पोतने की कोशिश कर रहे हैं।
भाजपा की नीति, नीयत तथा कथनी और करनी में अंतर है, इस कारण अब तक वह कांग्रेस का विकल्प नहीं बन पाई है। पिछले चार वर्षों के दौरान राजे राजस्थान से बाहर रहीं और उन्होंने जनता की कोई सुध नहीं ली।
कुराज यात्रा निकालने जा रहीं वसुंधरा
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. चन्द्रभान ने कहा कि पिछले शासन में भ्रष्टाचार के कीर्तिमान स्थापित करने वाली वसुंधरा राजे अब सुराज यात्रा नहीं कुराज यात्रा निकालने की तैयारी कर रही हैं।
पहले वसुंधरा राजस्थान में नई थीं और लोग उन्हें नहीं जानते थे लेकिन अब लोगों ने उनका शासन देखा और कांग्रेस को मौका दिया।
उन्होंने कहा कि वे भाजपा की सुराज यात्रा के दौरान धार्मिक स्थलों के उपयोग का विरोध करते हैं। ऐसे स्थलों का राजनीतिक उद्देश्यों की पूर्ति के लिए उपयोग नहीं होना चाहिए।
कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव अरुण यादव ने भी वसुंधरा की ओर इशारा करते हुए कहा कि कुछ लोग लंदन में बैठकर राजस्थान में राज करना चाहते हैं, लेकिन जनता ऐसा नहीं होने देगी।