{"_id":"193f1c84-c9c2-11e2-9e8a-d4ae52bc57c2","slug":"congress-s-will-start-mini-sandesh-yatra-in-villages","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब गांवों में निकलेगी कांग्रेस की 'मिनी संदेश यात्रा'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब गांवों में निकलेगी कांग्रेस की 'मिनी संदेश यात्रा'
जयपुर
Updated Fri, 31 May 2013 12:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान में कांग्रेस संदेश यात्रा के साथ ही अब मिनी संदेश यात्रा भी निकालने वाली है।
विज्ञापन
यह यात्रा राज्य में दूर-दराज के क्षेत्रों, गांवों और नगर निगमों में राज्य सरकार के कामों को जनता तक पहुंचाने के लिए की जा रही है।
उल्लेखनीय है की कांग्रेस राजस्थान में तीन महीने की संदेश यात्रा पर पहले से ही निकली हुई है, जो मार्च 30 से जून 30 तक चलने वाली है।
मिनी संदेश यात्रा केवल एक पखवाड़े के लिए होगी जो 1 से 15 जून तक चलेगी।
ग्राम स्तर तक पहुंचना उद्देश्य
कांग्रेस की मुख्य संदेश यात्रा जहां 200 विधानसभा क्षेत्रों में जाएगी वहीं, मिनी संदेश राज्य में कांग्रेस के 400 ब्लॉक्स, ग्राम पंचायतों और नगर निगम वार्ड तक जाएगी।
मिनी यात्रा की आवश्यकता पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष चंद्रभान ने गुरूवार को कहा कि मुख्य संदेश यात्रा से हर ग्राम पंचायत तक पहुंचना संभव नहीं है, इसके लिए मिनी संदेश यात्रा निकाली जा रही है।
विज्ञापन
उन्होंने विधानसभा चुनावों में बहुमत मिलने की भी पूरी संभावना जताई।
नहीं जाएंगे गहलोत
मिनी संदेश यात्रा में प्रदेश अध्यक्ष के अतिरिक्त मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, एआईसीसी के महासचिव मुकुल वासनिक और सांसद व विधायक नहीं जाएंगे। वे मुख्य संदेश यात्रा में ही संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
मिनी संदेश यात्रा में जिला और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, पार्टी के जिला प्रमुख, प्रधान, महापौर, नगरपालिका अध्यक्ष और स्थानीय विधायक या चुनाव के पराजित उम्मीदवार मुख्या वक्ता होंगे।
जिले के प्रभारी मंत्री बीच-बीच में यात्रा को संबोधित करेंगे।