फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Congress ready to challenge Vasundhara on her own strong seat with the son of Jaswant Singh

राजस्थान चुनाव: वसुंधरा को उनके ही गढ़ में चुनौती देंगे पूर्व विदेश मंत्री जसवंत सिंह के बेटे

Sun, 18 Nov 2018 05:20 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Updated Sun, 18 Nov 2018 05:20 AM IST
विज्ञापन
Congress ready to challenge Vasundhara on her own strong seat with the son of Jaswant Singh
वसुंधरा राजे (फाइल फोटो)

राजस्थान में सत्ता वापसी के लिए जूझ रही भाजपा मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के नेतृत्व में चुनाव लड़ रही है, वहीं कांग्रेस ने वसुंधरा को उनके गढ़ में ही घेरने के लिए भाजपा छोड़ कर पार्टी में शामिल हुए पूर्व विदेश मंत्री जसवंत सिंह के पुत्र मानवेंद्र सिंह को उनके सामने झालावाड़ जिले की झालरापाटन सीट से उतार दिया है। मानवेंद्र बाड़मेर से सांसद और पिछले चुनाव में जिले के शिव विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने जा चुके हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा ने जसवंत सिंह का टिकट काटकर कांग्रेस छोड़ पार्टी में शामिल हुए कर्नल सोनाराम को बाड़मेर से उतारा था। मानवेंद्र तभी से भाजपा, खास तौर से वसुंधरा से नाराज चल रहे थे। पिछले महीने उन्होंने ‘कमल का फूल, हमारी भूल’ का नारा देते हुए कांग्रेस का हाथ थाम लिया था।

विज्ञापन


मानवेंद्र सिंह जैसे दिग्गज नेता को वसुंधरा के सामने उतारने के पीछे कांग्रेस की यह रणनीति बताई जा रही है, कि वसुंधरा अपने क्षेत्र में ही फंस कर रह जाएं। वह दूसरे क्षेत्रों में प्रचार के लिए कम से कम जा पाएं। दूसरे, मानवेंद्र सिंह राजपूत समाज से और जसोल ठिकाने से संबंध रखते हैं। इसका फायदा यह हो सकता है, कि वे राजपूत समाज के काफी वोट अपनी ओर खींच सकते हैं। कांग्रेस ने शनिवार को 32 प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी की, जिसमें झालरापाटन से मानवेंद्र सिंह के अलावा भरतपुर की डीग-कुम्हेर से विश्वेंद्र सिंह से, जयपुर की हवामहल सीट से पूर्व सांसद महेश जोशी शामिल हैं। दूसरी सूची जारी होते ही हवामहल से पूर्व मंत्री बृज किशोर शर्मा, सांगानेर से कांग्रेस नेता सुरेश मिश्रा सहित कुछ सीटों पर नेताओं ने बगावती तेवर अपना लिए। उनके समर्थकों ने काले झंडे दिखाए और कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की। 

विज्ञापन

भाजपा ने काटा जयपुर की पूर्व राजघराने की राजकुमारी दीया का टिकट 

भाजपा ने शनिवार को क्षेत्रों के लिए तीसरी सूची जारी की, जिसमें छह विधायकों के टिकट काट दिए। जिनका टिकट काटा गया, उनमें जयपुर के पूर्व राजघराने की राजकुमारी और वर्तमान में सवाई माधोपुर से विधायक दीया कुमारी सहित मंत्री थानागाजी से विधायक हेमसिंह भड़ाना का नाम भी शामिल है। टिकट नहीं मिलने पर बाड़मेर में चौहटन से विधायक तरुणराय कागा ने भाजपा छोड़कर राजनीति से ही संन्यास लेने की घोषणा कर दी।

राजे ने मंदिर में हनुमान दर्शन के बाद भरा नामांकन, किया रोड शो 

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने शनिवार को श्रीराड़ी के श्रीहनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना कर झालावाड़ जिले की झालरापाटन सीट से नामांकन दाखिल कर दिया। राजे के साथ उनके पुत्र सांसद दुष्यंत सिंह, पुत्रवधू निहारिका सिंह और वरिष्ठ नेता शाहनवाज मौजूद रहे। राजे इस सीट से चौथी बार चुनाव लड़ रही हैं। वसुंधरा राजे मुहुर्त के अनुसार जिले के मिनी सचिवालय में नामांकन दाखिल करने पहुंची थीं। नामांकन दाखिल करने के बाद उन्होंने रोड शो भी किया।

विज्ञापन

भाजपा धर्म के आधार पर टिकट नहीं देती - हुसैन

भाजपा द्वारा जारी अब तक 170 प्रत्यशियों की सूची में एक भी मुस्लिम प्रत्याशी नहीं है। वहीं, नागौर सीट से मुस्लिम विधायक हबीबुरर्हमान का टिकट काट दिया गया है। इस मुद्दे पर भाजपा के वरिष्ठ नेता शाहनवाज हुसैन ने पार्टी का बचाव करते हए कहा, कि भाजपा कभी धर्म के आधार पर टिकट नहीं देती है। धर्म के आधार पर तुष्टिकरण की राजनीति करना कांग्रेस का काम है।

राहुल के निवास का घेराव करने वाली कांग्रेस नेता निष्कासित

फुलेरा सीट से टिकट नहीं मिलने पर दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के घर का घेराव करने वाली कांग्रेस नेता स्पर्धा चौधरी को अनुशासनहीनता का दोषी मानते हुए 6 वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। स्पर्धा चौधरी ने अपने समर्थकों के साथ राहुल गांधी के निवास के बाहर प्रदर्शन किया था। इसके बाद सचिन पायलट की गाड़ी रोककर घेराव कर उनके खिलाफ नारेबाजी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed