फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Congress protests against Manipur violence candle march held in Chaumu

Rajasthan: मणिपुर हिंसा के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, चौमूं में प्रतिरोध सभा कर निकाला कैंडल मार्च

Fri, 28 Jul 2023 12:17 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 28 Jul 2023 12:17 PM IST
सार

कांग्रेस के राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष प्रोफेसर सीबी यादव ने कहा कि मणिपुर हिंसा की आग में जल रहा है और प्रधानमंत्री देश-विदेश में चुनावी पर्यटन कर रहे हैं। देश कोई कागज का टुकड़ा नहीं है, देश का एक हिस्सा मणिपुर जल रहा है, तो हम चैन से कैसे सो सकते हैं। 

विज्ञापन
Congress protests against Manipur violence candle march held in Chaumu
चौमूं में निकाला कैडल मार्च। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मणिपुर हिंसा के विरोध में कांग्रेस के राजीव गांधी पंचायती राज संगठन ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष प्रोफेसर सीबी यादव के नेतृत्व में चौमूं विधानसभा के ग्राम ढोढ़सर बस स्टैंड पर प्रतिरोध सभा का आयोजन किया गया। इसके बाद कैंडल मार्च निकालकर विरोध जताया गया। 

विज्ञापन


प्रतिरोध सभा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आम लोगों ने भी हिस्सा लिया। सभा को संबोधित करते हुए सीबी यादव ने कहा कि मणिपुर हिंसा की आग में जल रहा है और प्रधानमंत्री देश-विदेश में चुनावी पर्यटन कर रहे हैं। देश कोई कागज का टुकड़ा नहीं है, देश का एक हिस्सा मणिपुर जल रहा है, तो हम चैन से कैसे सो सकते हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राजीव गांधी पंचायती राज संगठन ने प्रदेश में गांव-गांव में प्रतिरोध सभा और सत्याग्रह करके समाज को मणिपुर बनने से बचाने की मुहिम छेड़ रखी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस के युवा नेता राजेंद्र नागर, बाबूलाल चोपड़ा, ताराचंद घोसल्या, दारा सिंह यादव, पूर्व सरपंच नंदकिशोर यादव, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता छोटू राम नागर ने प्रतिरोध सभा में विचार व्यक्त करते हुए कहा कि मणिपुर में कुक्की आदिवासी समाज में नरसंहार और महिलाओं पर अत्याचार वहां की सरकार के संरक्षण में किया जा रहा है। 


यदि आज हम इसके खिलाफ खड़े नहीं होंगे, तो देश में व्यवस्था के पतन से अधिक इंसानियत के पतन का संकट खड़ा हो जाएगा। मणिपुर पर पिछले तीन महीनों में प्रधानमंत्री की चुप्पी ने यहां की हिंसा को मौन सहमति प्रदान की है। यह देश के लिए शर्मनाक है। 

आज समोद में प्रतिरोध सभा और मशाल जुलूस 
मणिपुर हिंसा के विरोध में आज  जयपुर जिले की चौमूं विधानसभा के सामोद गांव में शाम 6 बजे प्रतिरोध सभा और मशाल जुलूस का आयोजन किया जाएगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed