{"_id":"6272ac82a7b7ae0203558fb7","slug":"congress-president-sonia-and-rahul-gandhi-to-address-public-meeting-on-may-16-in-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया और राहुल गांधी 16 को बांसवाड़ा में करेंगे जनसभा, 13 से चिंतन शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया और राहुल गांधी 16 को बांसवाड़ा में करेंगे जनसभा, 13 से चिंतन शिविर
Wed, 04 May 2022 10:10 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 04 May 2022 10:10 PM IST
सार
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया और राहुल गांधी 16 मई को राजस्थान के बांसवाड़ा में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। चिंतन शिविर के समाप्त होने के एक दिन बाद बेणेश्वर धाम में यह जनसभा होगी।
विज्ञापन
उदयपुर में 13 मई से कांग्रेस के नव संकल्प चिंतन शिविर का आयोजन किया जाएगा।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी 16 मई को राजस्थान के बांसवाड़ा में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। चिंतन शिविर के समाप्त होने के एक दिन बाद जिले के बेणेश्वर धाम में यह जनसभा आयोजित की जाएगी। बेणेश्वर धाम सोम, माही और जाखम के संगम पर स्थित है। यह आदिवासी लोगों का तीर्थ स्थान है।
विज्ञापन
बता दें कि उदयपुर में 13 से 15 मई तक कांग्रेस के नव संकल्प चिंतन शिविर का आयोजन किया जाएगा। तीन दिन चलने वाले इस शिविर के बाद 16 मई को सोनिया गांधी और राहुल गांधी को बांसवाड़ा में जनसभा को संबोधित करेंगे। पार्टी सूत्रों के अनुसार सोनिया और राहुल गांधी जनसभा से पहले एक पुल का उद्घाटन भी करेंगे।
विज्ञापन
ताज अरावली में शिविर का आयोजन
शहर के ताज अरावली में चिंतन शिविर का आयोजन होगा। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया, राहुल और प्रियंका गांधी के ठहरने की व्यवस्था भी यहीं की जा रही है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के अलावा छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल भी शिविर में मौजूद रहेंगे। पार्टी के 400 से ज्यादा नेता शिविर में भाग लेंगे। इसमें संगठन के पदाधिकारियों के अलावा पार्टी के वरिष्ठ नेता सहित अन्य महत्वपूर्ण लोग शामिल होंगे।
विज्ञापन