फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Congress MLA Mahendrajit singh viral video about two btp mla, bjp targets on congress

राजस्थानः हॉर्स ट्रेडिंग मामले में बुरे फंसे कांग्रेस नेता महेंद्रजीत सिंह, वीडियो हुआ वायरल

Sat, 28 Nov 2020 05:36 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 28 Nov 2020 05:36 PM IST
विज्ञापन
Congress MLA Mahendrajit singh viral video about two btp mla, bjp targets on congress
महेंद्रजीत सिंह मालवीय - फोटो : Facebook@Mahendrajit Singh Malviya

राजस्थान में कांग्रेस विधायक महेंद्रजीत सिंह मालवीय द्वारा हॉर्स ट्रेडिंग की बात करते हुए एक वीडियो वायरल होने से सियासत गरमा गई है। विपक्षी पार्टी भाजपा इस मुद्दे को लेकर हमलावर हो गई है। इस वीडियो में महेंद्रजीत विधायकों की खरीद-फरोख्त की बात करते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन


बागीदौरा से विधायक महेंद्रजीत सिंह मालवीय का यह वीडियो 25 नवंबर का बताया जा रहा है। इसमें बांसवाड़ा स्थित आनंदपुरी की मुंदरी पंचायत में मालवीय यह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि डूंगरपुर वाले बीटीपी के दोनों विधायकों ने 10 -10 करोड़ रुपए लिए हैं।
विज्ञापन


राजस्थान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने इस वीडियो को ट्वीट किया है। सतीश पूनिया ने इस मुद्दे पर कहा कि हम बोलेंगे तो बोलोगे कि बोलता है। जी, 'घोड़ा खरीद' या आपके शब्दों में 'बकरा मंडी' जो भी है, उसपर कृपया प्रकाश डालें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्यसभा चुनाव के दौरान 5-5 करोड़ रुपए और सरकार पर सियासी संकट के समय भी 5-5 करोड़ रुपए लिए हैं। मालवीय इस वीडियो में आगे कहते हैं कि मुझे तो कोई दस करोड़ दे तो मैं चुपचाप घर चला जाऊंगा। लेकिन बीटीपी के दोनों विधायकों को पैसे खा कर मस्ती सूझी है।


भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने साधा निशाना
वहीं इस वायरल वीडियो को लेकर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अरुण चतुर्वेदी कांग्रेस सरकार पर हमलावर हैं। उन्होंने कहा कि राजस्थान की सरकार स्वयं खरीद-फरोख्त के काम में लगी हुई है। बकरा मंडी में माल खरीदने में लगी हुई है।

कांग्रेस पार्टी ने अपनी सत्ता को बचाने के लिए विधायकों की जो मंडी लगाई थी उसमें खरीददार भी कांग्रेस पार्टी है और बिकाऊ भी वहीं है। अरुण चतुर्वेदी ने मुख्यमंत्री को नसीहत देते हुए कहा कि पहले वह अपने अंदर देखें और फिर दूसरों पर आरोप लगाने की जगह अपने घर को संभालें। 

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने भी साधा निशाना
वहीं केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने भी इसे लेकर मुख्यमंत्री गहलोत पर निशाना साधा। शेखावत ने शनिवार को ट्वीट किया कि गहलोत सरकार लोकतांत्रिक मूल्यों और जनमत से खिलवाड़ कर रही है और यह किसी से छिपा नहीं है, पर अब पार्टी के ही वरिष्ठ विधायक महेंद्रजीत सिंह मालवीय की आम जनता के सामने स्वीकारोक्ति से साफ हो गया है कि मुख्यमंत्री गहलोत को अपने पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है।


शेखावत ने एक और ट्वीट में लिखा कि राज्य सरकार द्वारा विधायकों की खरीद-फरोख्त कर विधानसभा में हासिल किया गया विश्वास मत वास्तव में जनता से किया गया छल था, इसी प्रकार राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी की जीत भी संदेहास्पद है। इस कथित वीडियो और मालवीय के बयान के बारे में मालवीय तथा बीटीपी के विधायकों रामप्रसाद और राजकुमार रोत से अभी तक संपर्क नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed