फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   congress mla bhavar lal's strong ramarks against priyanka gandhi

'प्रियंका ने संभाली कमान तो और हो जाएगा बेड़ा गर्क'

Tue, 03 Jun 2014 07:56 PM IST
Updated Tue, 03 Jun 2014 07:56 PM IST
विज्ञापन
congress mla bhavar lal's strong ramarks against priyanka gandhi

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस द्वारा पार्टी से निलंबित किए जाने के बाद भी विधायक भंवरलाल शर्मा के तेवर कम नहीं हुए हैं। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी व उपाध्यक्ष राहुल गांधी के बाद अब उन्होंने प्रियंका गांधी पर निशाना साधा है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राहुल के विफल होने के बाद अब पार्टी ने परिवारवाद के चलते प्रियंका गांधी को आगे किया तो पार्टी का और भी बेड़ा गर्क हो जाएगा।

अब प्रियंका के नाम पर भी व‌िरोध

congress mla bhavar lal's strong ramarks against priyanka gandhi

शर्मा ने कहा कि पार्टी को ध्यान रखना होगा कि प्रियंका गांधी के नाम के पीछे वाड्रा भी जुड़ा है, लेकिन परिवारवाद के आगे पार्टी की कोई सोच ही नहीं है। उन्होंने कहा कि सोनिया-राहुल के नजदीकी चापलूस नेताओं की राय है कि प्रियंका को आगे लाया जाए।

उन्होंने कहा कि मां-बेटे को घेरे रखने वाले ये नेता अपनी फितरत नहीं छोड़ रहे और अब प्रियंका को आजमाने की बात कर रहे हैं। प्रियंका के आने से व्यवस्थाएं नहीं बदलेंगी, परिवारवाद तो चलता ही रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

दम होता तो सदन में पार्टी के नेता होते राहुल

congress mla bhavar lal's strong ramarks against priyanka gandhi

शर्मा ने कहा कि जब कांग्रेस ने भावी प्रधानमंत्री के रूप में राहुल गांधी को प्रोजेक्ट किया था तो अब पार्टी के सदन के नेता भी वही होने चाहिए थे, लेकिन राहुल में दम ही नहीं है।

दम होता तो सदन में पार्टी के नेता बनाए जाते। राहुल की न कोई नीति है और न ही कोई सोच। पार्टी का भविष्य खतरे में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed