Rajasthan: सभी विधायकों और मंत्रियों को दिल्ली पहुंचने के निर्देश, डोटासरा को पुलिस ने बॉर्डर पर रोका
राहुल गांधी को ईडी ने आज फिर पूछताछ के लिए बुलाया है। इसके विरोध में राजस्थान से कांग्रेसी नेता ने दिल्ली जाने की रणनीति बनाई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से मंगलवार को फिर से बुलाए जाने को लेकर कांग्रेस में आक्रोश है। इसके विरोध में सोमवार रात सैकड़ों की तादाद में कांग्रेस कार्यकर्ता पीसीसी मुख्यालय में जुटे। जिसके बाद प्रदेश के नेताओं ने दिल्ली कूच की रणनीति बनाई। गोविंद सिंह डोटासरा भी दिल्ली जा रहे थे लेकिन दिल्ली पुलिस ने उन्हें दिल्ली बॉर्डर पर रोक दिया है।
वे अपने निजी कार्य से दिल्ली जा रहे हैं। डोटसरा के आपत्ति जताने पर दिल्ली पुलिस ने कहा कि किसी भी कीमत पर दिल्ली में प्रवेश नहीं करने देने के आदेश मिले हैं। जिसके बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में कोई आम आदमी अपने अधिकार का भी उपयोग नहीं कर सकता है। बता दें कि डोटासरा को रोकने के लिए राजस्थान बॉर्डर पर पुलिस बल रात भर तैनात रहा। मंगलवार सुबह से ही राजस्थान से कांग्रेस के नेताओं का दिल्ली रवाना होने का सिलसिला शुरू हो गया था।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, कैबिनेट मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास, टीकाराम जूली, विधायक अमीन कागजी, रफीक खान, बोर्ड निगमों के चेयरमैन सहित सैकड़ों कार्यकर्ता सोमवार को पीसीसी मुख्यालय पहुंचे, जहां गोविंद सिंह डोटासरा ने बंद कमरे में कांग्रेस कार्यकर्ताओं-नेताओं के साथ आगामी रणनीति को लेकर चर्चा की। बताया जा रहा है कि बैठक में दिल्ली कूच की तैयारी रखने के निर्देश कार्यकर्ताओं को दिए गए। सोमवार देर रात तक कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता पीसीसी में जुटे रहें।
वहीं मंगलवार को रणनीति के तहत कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता सुबह सात बजे से ही दिल्ली कूच करना शुरू हो गए। पुष्पेंद्र भारद्वाज, अर्चना शर्मा, विधायक अमीन कागजी समेत अलवर से भी नेता और कार्यकर्ता दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं।
बता दें कि नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मंगलवार को लगातार दूसरे दिन भी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की पूछताछ होगी। राहुल से सोमवार को करीब 10 घंटे की पूछताछ हुई। वह रात 11.10 बजे ईडी दफ्तर से घर के लिए रवाना हुए। इस दौरान ईडी दफ्तर के बाहर कांग्रेसियों की भीड़ लगी रही। कांग्रेस नेताओं ने राहुल को ईडी दफ्तर बुलाए जाने के विरोध में प्रदर्शन किया था।