फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Congress Leader Raghu Sharma Says Two And Half Years Were Wasted Rajasthan news

Rajasthan: रघु शर्मा बोले- पार्टी किसी व्यक्ति से नहीं चलती, ढाई साल खराब हो गए, अब जल्द शुरू होंगे काम

Fri, 30 Dec 2022 07:03 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 30 Dec 2022 07:03 PM IST
सार

मुख्यमंत्री बदलने की चर्चा पर शर्मा ने कहा कि यह बातें कैमरे पर नहीं की जाती हैं। ये सब चर्चाएं अकेले में होती है। हम सब कांग्रेस आलाकमान के साथ हैं जो भी फैसाला होगा उसे मानेंगे।

विज्ञापन
Congress Leader Raghu Sharma Says Two And Half Years Were Wasted Rajasthan news
कांग्रेस नेता रघु शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कांग्रेस नेता रघु शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर सर्किट हाउस में राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा से मुलाकात की। रंधावा से मिलकर बाहर निकले रघु शर्मा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मैं कांग्रेस का कार्यकर्ता हूं, गुजरता का प्रभारी हूं और यही मेरी जिम्मेदारी है। कांग्रेस पार्टी में कोई भी फैसला आलाकमान ही करता है। राजस्थान को लेकर भी फैसला हाईकमान ही करेगा। 25 सितंबर को गहलोत खेमे के विधायकों के बैठक बहिष्कार करने के मामले को भी उन्होंने आलाकमान पर छोड़ दिया।  

विज्ञापन


रघु शर्मा ने कहा कि पिछले 40 साल से कांग्रेस का कार्यकर्ता हूं। इंदिरा गांधी से लेकर राजीव गांधी, नरसिम्हा राव सब का समय देखा है। एक बात जो कांग्रेस को एकजुट रखती है वह है कि सभी कार्यकर्ता हाईकमान के साथ ही खड़े रहते हैं। इसी सभ्यता के चलते राजस्थान में भी पार्टी मजबूत है। कांग्रेस पार्टी किसी अकेले व्यक्ति की नहीं है और ना ही किसी व्यक्ति से चलती है। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री बदलने की चर्चा पर शर्मा ने कहा कि यह बातें कैमरे पर नहीं की जाती हैं। ये सब चर्चाएं अकेले में होती है। हम सब कांग्रेस आलाकमान के साथ हैं जो भी फैसाला होगा उसे मानेंगे। बैठक में नहीं शामिल होने को लेकर रघु शर्मा ने कहा कि 25 सितंबर को मैं मल्लिकार्जुन खरगे और अजय माकन के साथ मुख्यमंत्री आवास पर था। मुझे 7:30 बजे बैठक में आने की सूचना दी गई थी। इसके बाद मैं सीएम हाउस पहुंच गया था। दूसरी किसी बैठक को लेकर मेरे पास जानकारी नहीं थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, कांग्रेस नेता रघु शर्मा ने भाजपा पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि वहां 10-10 मुख्यमंत्री हैं। कांग्रेस में ऐसी कोई उलझन नहीं है जिसे सुलझाया ना जा सके। हमें एक बेहतरीन प्रभारी चाहिए था जो हमें मिला है, अब 15 दिन में सब कुछ सही हो जाएगा। जल्द ही जिला अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष और संगठन में अन्य नियुक्तियां शुरू होंगी। नए प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा सब से बात कर रहे हैं, उनकी समस्याएं सुन रहे हैं। हमारा दो ढाई साल का समय खराब हो गया। संगठन नहीं बन पाया, जिला और ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति नहीं हो पाई। लेकिन, अब ये सब काम जल्द शुरू होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed