{"_id":"5c3c7c43bdec2273322c3f72","slug":"congress-leader-cp-joshi-will-be-chairperson-of-rajasthan-assembly","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीपी जोशी होंगे राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीपी जोशी होंगे राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष
Mon, 14 Jan 2019 05:40 PM IST
Nilesh Kumar
भाषा, जयपुर
भाषा, जयपुर
Published by: Nilesh Kumar
Updated Mon, 14 Jan 2019 05:40 PM IST
विज्ञापन
सीपी जोशी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सीपी जोशी राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष होंगे। वह बुधवार को 15वीं विधानसभा के अध्यक्ष के तौर पर पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। पार्टी सूत्रों के अनुसार राज्यपाल कल्याण सिंह उन्हें शपथ दिलाएंगे।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री रह चुके जोशी ने इस बार का विधानसभा चुनाव नाथद्वारा क्षेत्र से जीता है। उन्हें राज्य की नई अशोक गहलोत सरकार में मंत्री पद नहीं दिया गया था, जिसके बाद से ही उन्हें कोई संवैधानिक पद देने की चर्चा चल रही थी।
विज्ञापन
जोशी 15वीं लोकसभा में भीलवाड़ा सीट से सांसद रहे और 2009 से 2013 तक सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री रहे। उदयपुर के यूनिवर्सिटी कॉलेज आफ सोशल साइंसेज एंड ह्यूमेनिटीज से बीए (विधि) करने के बाद उन्होंने भौतिक शास्त्र में स्नातकोत्तर की पढ़ाई की।
विज्ञापन
उन्होंने साइकोलॉजी में पीएचडी किया है। उदयपुर के ही यूनिवर्सिटी कॉलेज में लेक्चरर के रूप में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की। राजनीति में आने से पहले वह उदयपुर के मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में प्रोफेसर थे।