फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Congress leader brutally beaten up on National Highway in Rajasthan

राजस्थान: नेशनल हाईवे पर कांग्रेस नेता को बेरहमी से पीटा, तोड़े दोनों पैर, अस्पताल में भर्ती

Fri, 08 Oct 2021 04:55 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 08 Oct 2021 04:55 AM IST
सार

वीडियो में देखा सकता है कि लोगों की काफी भीड़ है लेकिन किसी की उनको बचाने की हिम्मत नहीं हुई। बदमाश उनको दिनदहाड़े रोड पर पीटते रहे। बदमाशों ने लाठियों से उन्हें इतना पीटा कि उनके दोनों पैर में फैक्चर हो गया।

विज्ञापन
Congress leader brutally beaten up on National Highway in Rajasthan
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस के एक नेता मेघ सिंह को बीकानेर-नोखा मार्ग के नेशनल हाईवे पर कुछ लोगों ने बेरहमी से पीटा और उनके दोनों पैर तोड़ दिए। मेघ सिंह को  बदमाशों ने लाठियों और लातों से पीटा। वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है।  

विज्ञापन


मेघ सिंह नोखा के देहात कांग्रेस अध्यक्ष है। उन्हें नोखा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अध्यक्ष अपनी कार से बीकानेर-नोखा मार्ग पर हिम्मटसर गांव में जा रहे थे, तभी रास्ते में उनकी कार को कुछ लोगों ने जबरन रोका लिया गया। बोलेरो गाड़ी से आए युवकों ने मेघ सिंह को उनकी गाड़ी से बाहर खींचा और पीटने लगे। सभी ने अपने हाथ में लाठियां ले रखीं थीं। बदमाशों ने लाठियों से उनके पैरों पर बार-बार मारा और सिर और कमर पर भी वार किए गए, जिससे उनका काफी खून बह गया।
विज्ञापन


वीडियो में देखा सकता है कि लोगों की काफी भीड़ है लेकिन किसी की उनको बचाने की हिम्मत नहीं हुई। बदमाश उनको दिनदहाड़े रोड पर पीटते रहे। बदमाशों ने लाठियों से उन्हें इतना पीटा कि उनके दोनों पैर में फैक्चर हो गया। मेघ सिंह को नोखा अस्पताल में जख्मी हालात में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेघ सिंह गुरुवार को देशनोक में करणी माता मंदिर के दर्शन करके लौट रहे थे। तभी उन पर हमला किया गया। उनकी कार का एक गेट भी तोड़ दिया गया। शीशे भी क्षतिग्रस्त कर दिए गए। उधर, गुरुवार देर रात तक इस मामले में एफआईआर दर्ज नहीं हुई थी।


इस बीच भाजपा विधायक बिहारीलाल बिश्नोई ने कांग्रेस नेता पर हुए इस हमले की निंदा की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राज में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि बीच राह रोककर कांग्रेस नेताओं पर ही हमले हो रहे हैं। उन्होंने दोषियों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की है। साथ ही पुलिस भी आरोपियों का छानबीन में लग गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed