फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   congress have given ticket to the corrupts

यहां राहुल गांधी का फॉर्मूला हुआ फेल

Fri, 21 Mar 2014 07:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/राजस्थान
अमर उजाला ब्यूरो/राजस्थान Updated Fri, 21 Mar 2014 07:22 PM IST
विज्ञापन
congress have given ticket to the corrupts

राजस्थान से इस लोकसभा चुनाव में दागी, वंशवादियों व पैराशूटरों को उतारने में कांग्रेस पार्टी भाजपा से कहीं आगे है। कांग्रेस के उम्मीदवारों को देखकर साफ लग रहा है कि राजस्थान विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार से पार्टी को कोई फर्क नहीं पड़ा है।

विज्ञापन


इधर, भाजपा में कांग्रेस के मुकाबले फिर भी इस तरह के उम्मीदवार काफी कम हैं। हालांकि हाल ही भाजपा में शामिल हुए लोगों को टिकट मिलने से जरूर विरोध के स्वर उठ रहे हैं।
विज्ञापन


भाजपा ने राजस्थान की सभी 25 सीटों से उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं, लेकिन कांग्रेस की ओर से दो सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा अभी बाकी है। कांग्रेस के उम्मीदवारों की घोषणा में दागी, वंशवादी और बाहरी को टिकट नहीं देने के राहुल गांधी के फार्मूले की हवा निकल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुष्कर्म के आरोपी को भी टिकट

congress have given ticket to the corrupts

कांग्रेस ने पिछले एक साल से विवादों में घिरे रहे दागी छवि वाले उदयलाल आंजना को टिकट दिया है। उन पर दुष्कर्म का मामला दर्ज है। कांग्रेस के दिवंगत नेता शीशराम ओला की पुत्रवधू राजबाला को झुंझुनूं से टिकट दिया है।

पाली से सांसद बद्री जाखड़ की बेटी मुन्नी देवी गोदारा, बांसवाड़ा से पूर्व मंत्री महेंद्र जीत मालवीय की पत्नी रेशमा मालवीय,अभी भाजपा के विधायक जयनारायण पूनिया के भतीजे प्रताप पूनिया को चूरू से मैदान में उतारा है।

नागौर से ज्योति मिर्धा को फिर टिकट दिया गया है, उनकी राजनीति में आने की सीढ़ी भी वंशवाद ही रही है। इधर, भाजपा ने चूरू लोकसभा सीट से भाजपा के मौजूदा सांसद रामसिंह कस्वां के बेटे राहुल कस्वां को टिकट दिया है।

भाजपा में भी असंतोष

congress have given ticket to the corrupts

टोंक-सवाईमाधोपुर सीट से कांग्रेस ने पैराशूटर अजहरूद्दीन को उतारा, तो भाजपा ने भी बाहरी उम्मीदवार सुखबीर जौनपुरिया को खड़ा कर दिया। इधर, भाजपा की ओर से एक सप्ताह में ही भाजपा में शामिल हुए कर्नल सोनाराम को बाड़मेर से, तो पूर्व डीजीपी हरीश मीणा को दौसा सीट से टिकट दिया।

भाजपा के पुराने कार्यकर्ता इससे असंतुष्ट हैं। उनका कहना है कि इन सीटों पर भाजपा के पुराने कार्यकर्ताओं की कोई कमी नहीं है, जिनकी यहां पकड़ भी अच्छी है। यही हाल जयपुर ग्रामीण सीट का भी हुआ। यहां से चंद महीनों पूर्व भाजपा में शामिल हुए ओलम्पिक पदक विजेता राज्यवर्धन सिंह राठौड़ को मौका मिला है।

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अपने पुत्र वैभव गहलोत को टिकट दिलवाने में विफल रहे। वैभव पिछले पांच साल से कांग्रेस की राजनीति में सक्रिय हैं। अशोक गहलोत भी वैभव के टिकट के प्रति आश्वस्त थे। विधानसभा चुनावों में भी गहलोत से वैभव को टिकट दिलवाने के काफी प्रयास किए थे, लेकिन तब भी वे विफल रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed