फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Congress candidate said that the youth should gather strongly at their respective booths.

Rajasthan Election: कांग्रेस प्रत्याशी मुरारी लाल मीणा ने कहा- यूथ अपने-अपने बूथों पर मजबूती से जुट जाएं

Wed, 25 Oct 2023 09:32 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 25 Oct 2023 09:32 PM IST
सार

Dausa: दौसा विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी मुरारी लाल मीणा चुनाव पर रणनीति बनाने लग गए हैं। इसी को लेकर कांग्रेस प्रत्याशी कार्यालय पर यूथ कार्यकर्ताओं की मीटिंग का आयोजन किया गया। 

विज्ञापन
Congress candidate said that the youth should gather strongly at their respective booths.
कांग्रेस प्रत्याशी मुरारी लाल मीणा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दौसा विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी मुरारी लाल मीणा  2023 के चुनाव पर रणनीति बनाने लग गए हैं। कांग्रेस प्रत्याशी कार्यालय पर यूथ कार्यकर्ताओं की मीटिंग का आयोजन किया गया। जिसमें यूथ अध्यक्ष एवं ब्लॉक स्तर बूथ लेवल के कार्यकर्ता, युवा कार्यकर्ताओ ने इस मीटिंग में हिस्सा लिया।

विज्ञापन


नकारात्मक बातों से दूर रहने की सलाह

दौसा विधानसभा क्षेत्र कांग्रेस प्रत्याशी मुरारी लाल मीणा ने कहा कि अपने-अपने बूथ पर मजबूती से खड़े रहना है और प्रचार प्रसार करते समय किसी से भी नकारात्मक बातों से दूर रहने की सलाह भी दी है। मुरारी लाल मीणा ने कहा जिस प्रकार सद्भाव और प्रेम से अपने कार्यकाल में कांग्रेस ने विकास के नए आयाम स्थापित किए उसका आप सभी को पता ही सकारात्मक सोच के साथ मधुर व्यवहार के साथ प्रचार प्रसार करना है। 

विज्ञापन


भड़काऊ मैसेज को नजरअंदाज करें

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मैं उन युवाओं को यह कहना चाहूंगा की सोशल मीडिया पर विरोधियों के जो भड़काऊ मैसेज आते है, उसे ध्यान में ना रखे बल्कि अपने विकास के कार्यों को आम जन तक पहुंचाए। इस मौके पर विधानसभा दौसा के यूथ अध्यक्ष व बूथ लेवल के कार्यकर्ता में अशोक मीणा, एनएसयूआई अध्यक्ष लवाण खानवास समेत कांग्रेस के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed