फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Congress Attacks Shekhawat For Comparing PM Modi Book With Holy Gita Jhunjhunu

Rajasthan: 'पीएम मोदी पर लिखी किताब गीता के समान', शेखावत के बयान पर कांग्रेस बोली- चाटुकारिता की हद पार की

Tue, 23 Aug 2022 07:05 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 23 Aug 2022 07:05 PM IST
सार

भाजपा की ओर से पीएम मोदी पर लिखी गई किताब को लेकर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमें गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा, कि आने वाले समय में इस किताब का महत्व गीता के बराबर होगा। पीएम मोदी ने देश के समावेशी विकास के लिए जिस लक्ष्य के साथ काम किया है, उसका असर भी दिखाई दे रहा है।

विज्ञापन
Congress Attacks Shekhawat For Comparing PM Modi Book With Holy Gita Jhunjhunu
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने पीएम नरेंद्र मोदी के जीवन से जुड़ी किताब (मोदी@20:ड्रीम्स मीट डिलीवरी) की तुलना श्रीमद्भागवत गीता से की है। शेखावत ने कहा, पीएम मोदी को मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में जनसेवा व राष्ट्रसेवा करते हुए 20 साल हो गए हैं। उनका 'आइडिया ऑफ इंडिया' आज दुनिया को हैरान कर रहा है। यह किताब पीएम के नेतृत्वकर्ता और उनकी यात्रा को चित्रित करती है।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री शेखावत के इस बयान पर कांग्रेस नेताओं ने उन पर निशाना साधा है। उन्होंने इसे हिंद ग्रंथ का अपमान बताया है। प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ओएसडी लोकेश शर्मा ने शेखावत पर हमला बोला है। डोटासरा ने कहा सत्ता के लालच में शर्म बेचने वालों, 
विज्ञापन

सनातन संस्कृति के पवित्र ग्रंथ श्रीमद्भागवत गीता का अपमान करके धर्म के मार्ग को कलुषित मत करो। चापलूसी की पराकाष्ठा को भी पार कर दिया इन्होंने तो। हे कृष्ण ... इन्हें सद्बुद्धि दो। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, सीएम के ओएसडी लोकेश शर्मा ने कहा, पवित्र सनातन ग्रंथ श्रीमद्भगवद्गीता की तुलना इस रूप में करना प्रभु श्रीकृष्ण का शाश्वत संदेश देती गीता का अपमान है। यह देशवासियों की भावनाओं को भी ठेस पहुंचाने वाला है। इससे पता चलता है आपके मन में श्रीमद्भगवद्गीता का न तो सम्मान है और न हमारे धर्मग्रंथों के महत्व की कोई जानकारी है।


क्या है मामला
दरअसल, सोमवार को झुंझनू जिले में भाजपा की ओर से इस किताब को लेकर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमें गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा, कि आने वाले समय में इस किताब का महत्व गीता के बराबर होगा। पीएम मोदी ने देश के समावेशी विकास के लिए जिस लक्ष्य के साथ काम किया है, उसका असर भी दिखाई दे रहा है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed