{"_id":"5c57f96cbdec225334437c95","slug":"complaint-filed-social-media-photo-of-women","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया पर महिलाओं के अश्लील फोटो डालने के संबंध में मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोशल मीडिया पर महिलाओं के अश्लील फोटो डालने के संबंध में मामला दर्ज
Mon, 04 Feb 2019 03:32 PM IST
अजय सिंह
भाषा, जैसलमेर
भाषा, जैसलमेर
Published by: अजय सिंह
Updated Mon, 04 Feb 2019 03:32 PM IST
विज्ञापन
सोशल मीडिया
राजस्थान में जैसलमेर जिले के एक गांव में कुछ महिलाओं एवं लड़कियों की तस्वीरों से छेड़छाड़ करके अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर डालने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों को पकड़ने के लिए फेसबुक से मदद मांगी है। जैसलेमर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयनारायण मीना ने बताया कि इस बारे में शिकायत मिलने के बाद आईडी और आईपी की पहचान करने में फेसबुक से मदद मांगी गई है ताकि आरोपियों को पकड़ा जा सके।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इस मामले में दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार जिले के एक गांव की कुछ महिलाओं और लड़कियों की तस्वीरों से छेड़छाड़ करके अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर डाली गई हैं। फोटोशॉप के माध्यम से तस्वीरों में गांव की महिलाओं चेहरों के नीचे विदेशी महिलाओं के अश्लील फोटो लगाए गए हैं।
विज्ञापन
इन तस्वीरों के वायरल होने पर पीड़ितों के परिजन ने शिकायत दर्ज कराई। थानाधिकारी कांता सिंह ने बताया कि एसपी कार्यालय ने फेसबुक से पत्र व्यवहार किया है। अभी इस संबंध में कोई नामजद मामला दर्ज नहीं हुआ है।
विज्ञापन