{"_id":"629f7e69a11c04765b5675b1","slug":"communal-violence-in-jodhpur-stone-pelting-between-to-groups","type":"story","status":"publish","title_hn":"Violence In Jodhpur: दो युवकों का आपसी विवाद पहुंचा दो गुटों में संघर्ष तक, जमकर चले पत्थर, तीन थानों की पुलिस तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Violence In Jodhpur: दो युवकों का आपसी विवाद पहुंचा दो गुटों में संघर्ष तक, जमकर चले पत्थर, तीन थानों की पुलिस तैनात
Wed, 08 Jun 2022 06:59 AM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
Published by: Amit Mandal
Updated Wed, 08 Jun 2022 06:59 AM IST
सार
सूरसागर के रॉयल्टी नाके के पास ये बवाल हुआ। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है और कुछ लोगों को पकड़ लिया गया है।
विज्ञापन
जोधपुर में हिंसा
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के जोधपुर में दो युवकों के बीच मामूली विवाद दो गुटों में टकराव बन गया। जोधपुर के सूरसागर में दो पक्षों के बीच जमकर पत्थर चले हैं। सूरसागर के राजाराम सर्किल के पास ये बवाल हुआ। मौके पर भारी पुलिस बल को तैनात करना पड़ा। तीन लोगों को पकड़ लिया गया है।
पश्चिमी जोधपुर की डीसीपी वंदिता राणा ने कहा कि शाम को कुछ लड़कों में झगड़ा हुआ था। बीच-बचाव करने वाले एक-दो लड़कों को भी पीटा गया। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। प्राथमिकी दर्ज की जाएगी जिसके बाद कार्रवाई होगी। सूचना मिलते ही पुलिस ने एहतियात के तौर पर भारी पुलिस जाब्ता सूरसागर क्षेत्र में तैनात की थी। पुलिस के अलावा आरएसी का जाब्ता भी तैनात किया गया। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर लिया है। डीसीपी ने कहा कि घटना में जो भी दोषी होगी उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मीडिया ने जब डीसीपी से सांप्रदायिक तनाव को लेकर सवाल किया तो उन्होंने इस बात से साफ इंकार कर दिया।
दो मई को ईद पर दोनों समुदायों में झड़प हुई थी
झड़प और पथराव के बाद प्रशासन ने धारा 144 लागू कर दी है। इससे पहले दो मई को ईद पर दोनों समुदायों में झड़प हुई थी। परशुराम जयंती और ईद एक ही दिन पड़ी थी। परशुराम जयंती पर जुलूस के दौरान जालोरी गेट पर लाउडस्पीकर को लेकर विवाद हुआ था, जो दो दिन तक चला था। इस मामले में 33 केस दर्ज हुए थे और कई लोगों को गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
जोधपुर से पहले करौली में भी इसी तरह की हिंसा हुई थी। करौली में हिंदू नववर्ष पर हिंदुओं की बाइक रैली पर दूसरे समुदाय के लोगों ने पथराव और हमला किया था। साथ ही कई दुकानों को आग के हवाले कर दिया था। इस दौरान जमकर हिंसा हुई थी। हालात इस कदर बिगड़े थे कि प्रशासन को कई दिनों तक कर्फ्यू लगाना पड़ा था।