{"_id":"65ab442c7a36cc8237034655","slug":"cold-wave-in-rajasthan-visibility-zero-due-to-fog-jaipur-weather-news-2024-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather News: शीतलहर की चपेट में राजस्थान, कोहरे के कारण विजिबिलिटी जीरो, जयपुर में 5 डिग्री गिरा न्यूनतम पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather News: शीतलहर की चपेट में राजस्थान, कोहरे के कारण विजिबिलिटी जीरो, जयपुर में 5 डिग्री गिरा न्यूनतम पारा
Sat, 20 Jan 2024 09:25 AM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sat, 20 Jan 2024 09:25 AM IST
सार
राजस्थान में मौसम एक बार फिर पलट गया है। पश्चिमी और पूर्वी राजस्थान के कई जिले अति शीतलहर और अति घने कोहरे की चपेट में आ गए हैं। राजधानी जयपुर में बीते दो दिनों में न्यूतनम तापमान 10 डिग्री से गिरकर 5.4 डिग्री पहुंच गया है।
विज्ञापन
कोहरे और शीतलहर की चपेट में राजस्थान।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान में मौमस के बिगड़े मिजाज ने लोगों को घर में बंद रहने पर मजबूर कर दिया है। मौसम विभाग आज अलवर, भतरपुर, धौलपुर, करौली, हनुमानगढ़, गंगानगर, सीकर और चूरू में अति शीतलहर और अति घना कोहरा बने रहने की चेतावनी जारी की है। कोहरे के चलते विजिबिलिटी बेहद कम हो गई है।
विज्ञापन
राजधानी जयपुर की बात करें तो बीते दो दिनों में यहां सर्दी का असर बढ़ा है। न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे उतरगर 5.4 डिग्री तक पहुंच गया है। घने कोहरे के चलते बस, ट्रेन और हवाई जहाजों के संचालन पर असर पड़ रहा है। ज्यादातर ट्रेन अपने तय समय से 10 से 12 घंटे तक लेट चल रही हैं।
विज्ञापन
न्यूनतम तापमान की बात करें तो सीकर में 3.1, अंता 4.8, गंगानगर में 5.9, चूरू में 4.6, बीकानेर में 2.4, जैसलमेर में 5.6 और पिलानी में 4.1 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है। मौमस विभाग की चेतावनी है कि अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान का स्तर यही बना रहेगा।
विज्ञापन