{"_id":"6355678ab7ce9a1d447917c7","slug":"cm-gehlot-wishes-diwali-formed-three-boards-including-leather-crafts-development-jaipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: सीएम गहलोत ने दीं दीपावली की शुभकामनाएं, चर्म शिल्प कला विकास सहित तीन बोर्ड का किया गठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: सीएम गहलोत ने दीं दीपावली की शुभकामनाएं, चर्म शिल्प कला विकास सहित तीन बोर्ड का किया गठन
Sun, 23 Oct 2022 09:44 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sun, 23 Oct 2022 09:44 PM IST
सार
सीएम गहलोत ने राजस्थान चर्म शिल्प कला विकास बोर्ड, राज्य महात्मा ज्येातिबा फुले बोर्ड और राज्य धोबी कल्याण बोर्ड के गठन के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।
विज्ञापन
सीएम अशोक गहलोत
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
राजस्थान में दीपावली की धूम है। दिवाली के अवसर पर सीएम अशोक गहलोत ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, कोरोनाकाल के कारण दीपावली का उत्सव पारंपरिक रूप से जिस उत्साह से मनाया जाता है उससे हम लोग वंचित रहे, लेकिन इस बार लोगों में बहुत उत्साह है और उमंग है। मेरी सभी को बहुत शुभकामनाएं और बधाइयां।
विज्ञापन
इसके अलावा सीएम गहलोत ने देश के हर वर्ग के समग्र विकास एवं आर्थिक उत्थान के लिए राजस्थान चर्म शिल्प कला विकास बोर्ड, राज्य महात्मा ज्येातिबा फुले बोर्ड और राज्य धोबी कल्याण बोर्ड के गठन के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।
विज्ञापन
सीएम ने कहा कि इन बोर्ड के गठन से प्रदेश के विभिन्न वर्गों के उत्थान के लिए नवीन योजनाएं बनाई जा सकेंगी और उनके उत्थान के लिए आवश्यक कदम उठाए जा सकेंगे। इससे हर वर्ग का पिछड़ापन समाप्त हो सकेगा।
विज्ञापन
दीपावली पर मेरी बहुत-बहुत शुभकामनाएं। कोरोनाकाल के कारण से दीपावली का उत्सव पारम्परिक रूप से जिस उत्साह से मनाया जाता है उससे हम लोग वंचित रहे, इस बार मैं देख रहा हूँ कि लोगों में बहुत उत्साह है, उमंग है... मेरी सभी को बहुत शुभकामनाएं हैं, बधाइयां हैं। pic.twitter.com/MXgoWHEzJv
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) October 23, 2022