फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   CM Gehlot tweet on Jodhpur Four children drown case

Jodhpur: सीएम के गृह जिले में अवैध खनन से बने गड्ढे में चार बच्चे डूबे, परिवार को पांच-पांच लाख देने का एलान

Wed, 27 Jul 2022 10:47 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Wed, 27 Jul 2022 10:47 AM IST
सार

सीएम गहलोत ने ट्वीट कर लिखा कि बारिश के कारण हुए जलभराव में डूबने से चार बच्चों की मृत्यु दुखद है। उन्होंने बताया कि चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना के तहत मृतक बच्चों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये प्रति परिवार सहायता राशि दी जाएगी।

विज्ञापन
CM Gehlot tweet on Jodhpur Four children drown case
सीएम गहलोत - फोटो : Social Media

विस्तार

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के गृह जिले जोधपुर में मंगलवार को अवैध खनन से बने गड्ढे में चार बच्चे डूब गए। इस दर्दनाक हादसे को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने संवदेना व्यक्त की है। इसके साथ ही पीड़ित परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये मुआवजा राशि देने की एलान किया है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर शोक जाहिर किया है। उन्होंने ट्वीट में लिखा है कि जोधपुर जिले की बावड़ी तहसील में भारी बारिश के कारण हुए जलभराव में डूबने से चार बच्चों की मृत्यु दुखद है। मैं ईश्वर से मृतकों की आत्मा को शांति और परिजनों को हिम्मत देने की कामना करता हूं। चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में सम्मिलित चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना के अन्तर्गत मृतक बच्चों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये प्रति परिवार सहायता राशि दी जाएगी।
विज्ञापन




इस हादसे में घायल हुए एक बालक के परिजनों को मुख्यमंत्री सहायता कोष से 20 हजार रुपये सहायता राशि दी जाएगी। सीएम गहलोत ने अपील किया कि बारिश के इस मौसम में हरसंभव सावधानी बरतें और भारी बारिश, आकाशीय बिजली और अन्य प्राकृतिक आपदाओं से बचाव की पूरी सावधानी बरतें।

विज्ञापन
विज्ञापन


जोधपुर जिले के बावड़ी कस्बे के गोविन्दपुरा गांव की गवारियों की ढाणी में मिट्टी के अवैध खनन के कारण गहरे गड्ढे बने हैं। दो दिन हुई तेज बारिश के कारण इन गड्ढों में पानी भर गया। मंगलवार दोपहर में पास की बस्ती के पांच बच्चे यहां नहाने चले गए थे। पानी में उतरते ही पांचों डूबने लगे। मौके पर मौजूद एक व्यक्ति ने पानी में डूब रही 11 वर्षीय बच्ची को तो बचा लिया लेकिन उसके साथ पानी में उतरे अन्य चार बच्चे डूब गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed