फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   CM Gehlot reached Rajsamand before PM Modi made many announcements after visiting Shrinathji in Nathdwara

Rajasthan: पीएम मोदी से पहले सीएम गहलोत पहुंचे राजसमंद, नाथद्वारा में श्रीनाथजी के दर्शन कर किए कई एलान

Fri, 05 May 2023 10:30 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 05 May 2023 10:30 PM IST
सार

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को राजस्थान युवा बोर्ड, उदयपुर संभाग और जिला प्रशासन राजसमंद के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय हल्दीघाटी युवा महोत्सव का शुभारंभ किया। गहलोत ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी के बेहतर भविष्य के लिए राज्य सरकार कई प्रभावी निर्णय ले रही है।

विज्ञापन
CM Gehlot reached Rajsamand before PM Modi made many announcements after visiting Shrinathji in Nathdwara
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत राजसमंद पहुंच गए। यहां नाथद्वारा में उन्होंने श्रीनाथजी के दर्शन किए और साथ ही मुख्यमंत्री ने दो दिवसीय हल्दी घाटी युवा महोत्सव का शुभारंभ भी कर दिया। गहलोत ने नाथद्वारा में नगरपालिका परिसर में महंगाई राहत कैंप का निरीक्षण किया। गहलोत आमेट में सतचंडी नवकुंड महायज्ञ के समापन समारोह में भी शामिल हुए। बता दें, सीएम अशोक गहलोत ने इन दिनों दिनों मंदिरों और धर्म स्थलों पर दौरे बढ़ा दिए हैं।

विज्ञापन

हल्दीघाटी युवा महोत्सव का शुभारंभ 
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को राजस्थान युवा बोर्ड, उदयपुर संभाग और जिला प्रशासन राजसमंद के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय हल्दीघाटी युवा महोत्सव का शुभारंभ किया। गहलोत ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी के बेहतर भविष्य के लिए राज्य सरकार कई प्रभावी निर्णय ले रही है। युवाओं को कौशल और तकनीकी नवाचारों से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने, उनकी प्रतिभा को तराशने, निखारने के लिए सरकार लगातार कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि 2030 तक राजस्थान को देश का अग्रणी राज्य बनाने में सशक्त, शिक्षित और विकसित युवा पीढ़ी की अहम भूमिका रहेगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने नाथद्वारा में मंदिर दर्शन के बाद अगले दिन हल्दीघाटी युवा महोत्सव का शुभारंभ किया।

विज्ञापन

राजीव गांधी की दूरदृष्टि से संभव हुई संचार क्रांति
मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को याद करते हुए कहा कि उन्हीं की दूरदृष्टि के कारण देश में संचार क्रांति आई। हम भी इसी दिशा में आगे बढ़ रहे हैं और जल्द ही युवाओं के दम पर राजस्थान को आईटी के क्षेत्र में अव्वल बनाएंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार 500 स्टूडेंट्स को विदेश भेज रही है, ताकि वे अपने हुनर को निखारें। गांव के बच्चे भी अंग्रेजी बोल सकें, इसलिए प्रदेशभर में अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोले जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्टार्टअप के लिए 250 करोड़
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार युवाओं के आत्मविश्वास में कमी नहीं आने दे रही। हर जिले में यूथ होस्टल खुल रहे हैं और स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए 250 करोड़ के बजट का प्रावधान किया गया है। प्रदेशभर में 100 मेगा जॉब फेयर आयोजित कर युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाए जा रहे हैं।

राज्य सरकार युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध- विधानसभा अध्यक्ष
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी.पी.जोशी ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। आईटी के माध्यम से युवाओं को लाभान्वित किया जा रहा है। सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे महंगाई राहत कैम्प में अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित किया जा रहा है और उन्हें विभिन्न योजनाओं से जोड़कर आर्थिक संबल दिया जा रहा है।

महंगाई राहत कैम्प का किया निरीक्षण
गहलोत ने राजसमंद के नाथद्वारा में नगर पालिका परिसर में आयोजित महंगाई राहत कैंप में विजिट कर वहां मौजूद लोगों को सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सेवा ही कर्म, सेवा ही धर्म के ध्येय को अपनाते हुए काम कर रही है। इसी उद्देश्य से राज्यभर में महंगाई राहत कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। कैंपों में अब तक लगभग 2 करोड़ मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड बांटे जा चुके हैं। उन्होंने लाभार्थियों से संवाद कर शिविर में मिल रहे लाभों और सुविधाओं की जानकारी ली।  

मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के लोगों को दी विकास की सौगातें
मुख्यमंत्री ने राजसमंद जिले के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मादरेचों का गुड़ा, पासुनिया, गोपागुडा, छोटा भाणुजा, कनेवरी नगर (भीलमगरा) और मजेरा को उच्च माध्यमिक विद्यालय में अपग्रेड करने की घोषणा की। उन्होंने कनेवरी माता मंदिर को धार्मिक स्थलों के विकास की योजना में शामिल करने और आमेट तहसील की सरदारगढ़ उप तहसील को तहसील में क्रमोन्नत करने की भी घोषणा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed