फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   CM Gehlot present the state budget in Rajasthan assembly at 11 am today

Rajasthan: सीएम गहलोत 11 बजे विधानसभा में पेश करेंगे राज्य बजट, पहली बार आएगा कृषि बजट

Wed, 23 Feb 2022 10:25 AM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 23 Feb 2022 10:25 AM IST
सार

बजट पेश करने से पहले मुख्यमंत्री गहलोत कहा कि आज सुबह 11 बजे में साल 2022-23 का बजट विधानसभा में पेश करूंगा। मुझे उम्मीद है कि यह बजट प्रदेशवासियों की आकांक्षाओं और उम्मीदों पर खरा उतरेगा। राज्य के इतिहास में पहली बार किसानों के लिए अलग से कृषि बजट पेश किया जाएगा। 

विज्ञापन
CM Gehlot present the state budget in Rajasthan assembly at 11 am today
मुख्यमंत्री अशोक गेहलोत। - फोटो : Social Media

विस्तार

आज सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत विधानसभा में राज्य का बजट पेश करेंगे। अगले साल 2023 में चुनाव होने के कारण बजट में कई बड़ी घोषणाएं हो सकती है। सरकार इस बजट से हर वर्ग को लुभाने का प्रयास करेगी। बजट में युवाओं के लिए 50 नई भर्तियों की घोषणा होना लगभग तह माना जा रहा है। बजट में किसानों, युवाओं और आम जनत को महंगाई से राहत देने की कई घोषणाओं भी हो सकती हैं।  

विज्ञापन


सीएम अशोक गहलोत राज्य में पहली बार कृषि बजट अलग से पेश करेंगे। इसमें किसानों को कई बड़ी सौगात दी जा सकती हैं। खेती के काम में आने यंत्रों पर छूट के अलावा कई अन्य तरह की योजनाओं का लाभ किसानों को दिया जा सकता है। इस बजट में किसानों के कर्ज माफी को लेकर भी कुछ न कुछ ऐलान किया जा सकता है। ग्रामीण विकास और शिक्षा, मेडिकल, कृषि और सोशल सेक्टर का बजट भी बढ़ाया जा सकता है।  
विज्ञापन


बजट पेश करने से पहले मुख्यमंत्री गहलोत कहा कि आज सुबह 11 बजे में साल 2022-23 का बजट विधानसभा में पेश करूंगा। मुझे उम्मीद है कि यह बजट प्रदेशवासियों की आकांक्षाओं और उम्मीदों पर खरा उतरेगा। राज्य के इतिहास में पहली बार किसानों के लिए अलग से कृषि बजट पेश किया जाएगा। मुझे पूरा विश्वास है कि हम किसान, मजदूर, युवा, महिलाओं, कर्मचारियों, विद्यार्थियों और आमजन सहित सभी वर्गों की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed