फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   CM Gehlot met woman who paraded naked in Pratapgarh announced compensation of Rs 10 lakh and government job

Rajasthan: निर्वस्त्र घुमाई गई महिला से CM गहलोत ने बात की,10 लाख मुआवजा और सरकारी नौकरी देने की घोषणा

Sat, 02 Sep 2023 04:24 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़ Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 02 Sep 2023 04:24 PM IST
सार

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि सभ्य समाज में इस तरह के अपराधियों की कोई जगह नहीं है। महिला ने देर रात पुलिस में शिकायत की। इसके बाद एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने अब तक 7 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
CM Gehlot met woman who paraded naked in Pratapgarh announced compensation of Rs 10 lakh and government job
पीड़िता और उसके माता-पिता से मिले सीएम गहलाेत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले के धरियावद में निर्वस्त्र कर घुमाई गई महिला से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बातचीत की। इस दौरान पीड़िता के माता-पिता भी साथ थे। सीएम ने पीड़िता को 10 लाख रुपए मुआवजा और सरकारी नौकरी देने की घोषणा की है।

विज्ञापन


इस घटना पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि सभ्य समाज में इस तरह के अपराधियों की कोई जगह नहीं है। महिला ने देर रात पुलिस में शिकायत की। इसके बाद एफआईआर दर्ज की गई है। इसमें 10 लोगों के नाम हैं। पुलिस ने अब तक 7 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन




मुख्यमंत्री ने कहा ये बहुत दुखद घटना है। मैंने रात को ही पुलिस महानिदेशक को एडीजी क्राइम को मौके पर भेज दिया था। गांव में सूचना की सुविधा ना होने के बावजूद क्षेत्र के एमएलए, एसएचओ और एसपी ने गंभीरता से काम किया है। सात आरोपियों को पकड़ लिया गया है, अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाएंगे केस
सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि मामले में शामिल अपराधियों के खिलाफ फास्ट ट्रैक कोर्ट में केस चलाएंगे। इन्हें जल्द से जल्द कड़ी सजा दिलवाई जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ अपराधों की रोकना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सभ्य समाज में इस तरह की घटनाओं और इनमें लिप्त अपराधियों का कोई स्थान नहीं है। ऐसी दुखद और अमानवीय घटनाओं की एक स्वर में निंदा होनी चाहिए।

आदिवासी महिला को पति ने ही गांव वालों के सामने किया निर्वस्त्र, दूसरे युवक के साथ रिश्ते से था खफा    

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed