{"_id":"646cb6787d6a19bf1305cea3","slug":"cm-gehlot-held-public-hearing-in-udaipur-participated-in-the-jain-temple-pran-pratishtha-mahotsav-in-dungarpur-2023-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: CM गहलोत ने उदयपुर में की जनसुनवाई, डूंगरपुर में जैन मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में भी हुए शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: CM गहलोत ने उदयपुर में की जनसुनवाई, डूंगरपुर में जैन मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में भी हुए शामिल
Tue, 23 May 2023 06:20 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 23 May 2023 06:20 PM IST
सार
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को उदयपुर के सर्किट हाउस में जनसुनवाई की। इस दौरान उन्होंने आमजन की समस्याओं को सुना और अधिकारियों को समस्याओं के तुरंत निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन
सीएम गहलोत ने सुनी लोगों की समस्याएं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मंगलवार को डूंगरपुर के सीमलवाड़ा में जैन मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में शामिल हुए। पंच कल्याणक महोत्सव में उन्होंने जैन मुनि आज्ञा सागर जी महाराज से आशीर्वाद लिया। इसके अलावा गहलोत ने उदयपुर के सर्किट हाउस में जनसुनवाई कर अफसरों को मौके पर ही समस्याओं के तुरंत निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान बजट की जनकल्याणकारी घोषणाओं और महंगाई राहत कैंपों के लिए लोगों ने मुख्यमंत्री गहलोत का आभार भी जताया।
विज्ञापन
ये मंत्री-अफसर रहे मौजूद
इस अवसर पर राजस्व मंत्री रामलाल जाट, सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना, समाजसेवी दिनेश खोडनिया, संभागीय आयुक्त राजेंद्र भट्ट, पुलिस महानिरीक्षक अजयपाल सिंह लांबा, जिला कलक्टर ताराचंद मीणा, पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन