{"_id":"63d8e6e77be3e32220349377","slug":"cm-gehlot-did-not-reach-srinagar-pilot-supporter-acharya-pramod-said-that-your-successor-has-reached-rajasthan-2023-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Politics: गहलोत श्रीनगर नहीं पहुंचे, पायलट समर्थक आचार्य प्रमोद ने कहा- आपके उत्तराधिकारी पहुंच गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Politics: गहलोत श्रीनगर नहीं पहुंचे, पायलट समर्थक आचार्य प्रमोद ने कहा- आपके उत्तराधिकारी पहुंच गए
Tue, 31 Jan 2023 03:31 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Tue, 31 Jan 2023 03:31 PM IST
सार
मुख्यमंत्री गहलोत ने एक ट्वीट कर लिखा था कि 26 जनवरी को निमोनिया से संक्रमित हो गया था। मेरी आज श्रीनगर में #BharatJodoYatra के समापन कार्यक्रम में शामिल होने की दिली इच्छा थी। लेकिन डॉक्टरों की सलाह के कारण वहां नहीं जा सका। इसी पर आचार्य प्रमोद ने प्रदेश के उत्तराधिकारी को लेकर बड़ा बयान दिया है।
विज्ञापन
आचार्य प्रमोद कृष्णम और सीएम अशोक गहलोत
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के श्रीनगर ने पहुंचने पर पायलट समर्थक आचार्य प्रमोद ने बड़ा बयान दिया है। आचार्य प्रमोद ने गहलोत के ट्वीट को रीट्वीट कर लिखा कि आपके उत्तराधिकारी सचिन पायलट श्रीनगर पहुंच गए हैं। आचार्य प्रमोद पहले भी कई बार सचिन पायलट के समर्थन में और उन्हें मुख्यमंत्री बनाए जाने की खुल कर बयानबाजी कर चुके हैं।
विज्ञापन
दरअसल, प्रदेश के मुख्यमंत्री गहलोत ने एक ट्वीट कर अपनी तबीयत खराब होने के चलते श्रीनगर नहीं पहुचने पर अफसोस जताया था। गहलोत ने ट्वीट कर लिखा था कि 26 जनवरी को निमोनिया से संक्रमित हो गया था। इस वजह से किसी भी सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पा रहा हूं। मेरी आज श्रीनगर में #BharatJodoYatra के समापन कार्यक्रम में शामिल होने की दिली इच्छा थी। लेकिन डॉक्टरों की सलाह के कारण वहां नहीं जा सका।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की तबीयत गत 26 से खराब है। उस वजह से वे 26 जनवरी के कार्यक्रम में भी शामिल नहीं हुए थे। मुख्यमंत्री ने PCC में भी ध्वजारोहण नहीं किया था। मुख्यमंत्री गहलोत तीन बार करोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। डॉक्टरों की सलाह पर मुख्यमंत्री गहलोत के सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं।
विज्ञापन