फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   CM Gehlot assembly constituency Sardarpura will have third eye of the police Abhay becomes command center

Rajasthan: CM गहलोत के विधानसभा क्षेत्र सरदारपुरा में हर वक्त रहेगी पुलिस की तीसरी नजर, अभय कमांड सेंटर बना

Tue, 16 May 2023 09:51 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 16 May 2023 09:51 AM IST
सार

जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट का सबसे पॉश इलाका सरदारपुरा जो सीएम अशोक गहलोत का गृह और विधानसभा क्षेत्र भी है, अब पुलिस की तीसरी नजर में हर वक्त रहेगा। यहां अभय कमांड कंट्रोल सेंटर बनाया गया है।

विज्ञापन
CM Gehlot assembly constituency Sardarpura will have third eye of the police  Abhay becomes command center
पुलिस की नजर में रहेगा सीएम का विधानसभा क्षेत्र। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जोधपुर की सरदारपुरा थाना पुलिस ने अपने स्तर पर व्यापारियों से सहयोग लेकर मिनी अभय कमांड सेंटर अपने थाने में स्थापित किया है। जिसमें 30 कैमरे लगाए गए हैं। यहां पुलिस के जवान हर वक्त इलाके में हो रही गतिविधि पर अपनी नजर रखेंगे। विधानसभा चुनाव से पहले मिनी अभय कमांड सेंटर बनाने और कैमरे लगाने पर सियासी चर्चाएं भी शुरू हो गई हैं। सूत्रों के मुताबिक इलाके में माहौल ठीक रहे, अपराधियों पर कड़ाई से लगाम लगाई जा सके, बदमाशों और असामाजिक तत्वों पर सीसीटीवी कैमरे और पुलिस की निगाहों का डर रहे, चुनावी माहौल में किसी तरह का सांप्रदायिक आधार पर दंगा- फसाद ना हो, इसलिए एहतियातन स्थानीय व्यापार मंडल और पुलिस ने यह बंदोबस्त किया है।

विज्ञापन


जोधपुर पुलिस कमिश्नर रविदत्त गौड़ ने इस मिनी अभय कमांड  सेंटर का सरदारपुरा थाने में उद्घाटन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय व्यापारी भी मौजूद रहे। पुलिस कमिश्नर रविदत्त गौड़ ने बताया कि सरदारपुरा इलाका शहर का सबसे व्यस्ततम इलाका है। यहां पुलिस की मौजूदगी हर वक्त रहती है। इसके साथ ही पुलिस ने स्थानीय व्यापारियों के सहयोग से इलाके में 30  सीसीटीवी कैमरे लगवाए हैं। ये कैमरे उस जगह लगवाए गए हैं, जहां अभय कमांड कंट्रोल सेंटर के कैमरे नहीं हैं। इलाके में किसी भी अवांछित गतिविधि पर इस कैमरे की मदद से नजर रखी जा सकेगी।
विज्ञापन


वहीं कैमरे की मदद से आरोपियों की पहचान भी की जा सकेगी। इस मिनी अभय कमांड सेंटर को सरदारपुरा थाने के एक कक्ष में स्थापित किया गया है। जहां हर वक्त पुलिस के जवान कैमरों पर नजर रखेंगे और अवांछित गतिविधि पर तुरंत एक्शन भी लेंगे। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से इस इलाके में अपराधिक गतिविधियों में कुछ इजाफा हुआ था। उसके बाद पुलिस ने व्यापारियों के साथ मिलकर यह पहल की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed