फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   CM Ashok Gehlot raised questions on Morbi accident Gujrat Election

Rajasthan: सीएम गहलोत ने मोरबी हादसे पर उठाए सवाल, कहा- सिर्फ जांच से काम नहीं चलेगा, दोषियों को मिले सजा

Mon, 31 Oct 2022 08:54 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Mon, 31 Oct 2022 08:54 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने कहा, इतनी बड़ी संख्या में लोगों की जान लेने वाला यह घोटाला पूरी तरह सामने आना चाहिए और पीड़ितों को न्याय मिलना चाहिए। इस हादसे की जांच उच्च न्यायालय के न्यायाधीश की अध्यक्षता में होनी चाहिए। 

विज्ञापन
CM Ashok Gehlot raised questions on Morbi accident Gujrat Election
घटना स्थल पर पहुंचे सीएम अशोक गहलोत। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत गुजरात दौरे पर हैं। सोमवार को उन्होंने अहमदाबाद में बात दी और मोरबी में हुए हादसे पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि मोरबी की घटना लापरवाही का नमूना है। सिर्फ जांच से काम नहीं चलेगा, दोषियों को सजा मिलनी चाहिए। अभी जो मुआवजा दिया जा रहा है वह नाकाफी है।

विज्ञापन


अशोक गहलोत ने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी। साथ ही प्रार्थना सभा में भाग लेकर ईश्वर से सभी दिवंगतजनों की आत्मा की शांति के लिए भी प्रार्थना की। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री गहलोत ने पुल हादसे में घायल हुए लोगों से मोरबी के सिविल अस्पताल में मुलाकात की एवं उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। गहलोत ने मीडिया से बात करते हुए कहा, मोरबी की घटना बड़ी लापरवाही का उदाहरण है। उन्होंने कहा कि इतने बड़े हादसे की त्वरित जांच होनी चाहिए और दोषियों के विरूद्ध कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। पीड़ितों को उचित मुआवजा मिलने के साथ-साथ लापरवाही के जिम्मेदारों को कड़ी सजा भी मिलनी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा, इतनी बड़ी संख्या में लोगों की जान लेने वाला यह घोटाला पूरी तरह सामने आना चाहिए और पीड़ितों को न्याय मिलना चाहिए। इस हादसे की जांच उच्च न्यायालय के न्यायाधीश की अध्यक्षता में होनी चाहिए। गहलोत ने मोरबी में घटनास्थल पर पहुंचकर हादसे की पूरी जानकारी ली। साथ ही राहत और बचाव कार्यों में लगे बचाव दल के सदस्यों को लोगों की जान बचाने के लिए दी जा रही सेवाओं के लिए धन्यवाद भी दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed