फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   CM Ashok Gehlot OSD Sanyam Lodha attacked BJP Parivartan Yatra

Rajasthan: CM के ओएसडी लोढ़ा बोले- भाजपा की परिवर्तन यात्रा बनी बायोडाटा यात्रा, रिवाज बदलने का बनेगा इतिहास

Sun, 10 Sep 2023 10:44 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 10 Sep 2023 10:44 PM IST
सार

मुख्यमंत्री के सलाहकार लोढ़ा ने कहा कि जन आक्रोश यात्रा या परिवर्तन यात्रा से आम जनता को गुमराह कर सत्ता में आने के ख्वाब देख रही भाजपा को कुछ हाथ नहीं लगेगा, उनका ख्वाब ख्वाब ही रह जाएगा।

विज्ञापन
CM Ashok Gehlot OSD Sanyam Lodha attacked BJP Parivartan Yatra
सीएम गहलोत के ओएसडी संयम लोढ़ा - फोटो : Social Media

विस्तार

मुख्यमंत्री के ओएसडी और सिरोही विधायक संयम लोढ़ा ने भाजपा की परिवर्तन यात्रा पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि इस बार प्रदेश में परिवर्तन जरूर होगा, लेकिन वह राज का नहीं, रिवाज का होगा। कई दशक बाद प्रदेश में कोई सरकार रिपीट होगी और फिर कांग्रेस की बनेगी।  

विज्ञापन


मुख्यमंत्री के सलाहकार लोढ़ा ने कहा कि जन आक्रोश यात्रा या परिवर्तन यात्रा से आम जनता को गुमराह कर सत्ता में आने के ख्वाब देख रही भाजपा को कुछ हाथ नहीं लगेगा, उनका ख्वाब ख्वाब ही रह जाएगा। भाजपा रोज नए-नए हथकंडे अपना कर आम जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रही है। 
विज्ञापन


भाजपा ने पहले जन आक्रोश यात्रा निकाली जो पूरी तरह से फ्लॉप शो साबित हुई और अब बिना किसी नेतृत्व के परिवर्तन यात्रा लेकर आई है। इस यात्रा में भी ना तो कार्यकर्ता शामिल है और ना ही आम जनता। कार्यकर्ता और आम जनता ने भाजपा की दोनों ही यात्राओं को पूरी तरह से नकार दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा के पास ना विजन ना चेहरा
संयम लोढ़ा ने कहा कि भाजपा के पास पूरे प्रदेश में कोई चेहरा नहीं है कोई विजन नहीं है। इस कारण वह बिना किसी चेहरे के मोदी के मुखोटे को आगे कर चुनाव लड़ रही है। भाजपा के प्रदेश में एक दर्जन सीएम घूम रहे हैं। जनता में अपनी लड़ाई को छिपाने के लिए मोदी के नाम का सहारा लिया जा रहा है लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी आमजन त्रस्त हो चुकी है। महंगाई चरम सीमा पर है जिस पर भाजपा के नेताओं के पास कोई जवाब नहीं है और मोदी के खिलाफ बोलने की किसी में हिम्मत नहीं है।


उन्होंने कहा कि राज्य में चुनाव आते ही भाजपा अपने आपको किसानों की हमदर्द और हितैषी बताने लगी है, जबकि भाजपा शासन में ही निहत्थे किसानों को गोली से मार दिया गया था। किसानों का ये घाव अभी भरा नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed