फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   CM Ashok Gehlot counterattack on PM Modi advice to reduce VAT on petrol diesel in Jaipur

Rajasthan: पेट्रोल-डीजल पर वैट कम करने की सलाह पर सीएम गहलोत का पलटवार, कहा-पीएम मोदी ने भोपाल को भूलवश जयपुर बोला

Thu, 28 Apr 2022 12:31 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Thu, 28 Apr 2022 12:31 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जयपुर सहित देश के कई शहरों में पेट्रोल के दाम सबसे अधिक होने के जिक्र किया था। जिसपर सीएम गहलोत ने कहा कि भोपाल में पेट्रोल और डीजल की कीमतें जयपुर से अधिक हैं। गलती से उन्होंने जयपुर का नाम ले लिया।

विज्ञापन
CM Ashok Gehlot counterattack on PM Modi advice to reduce VAT on petrol diesel in Jaipur
सीएम गहलोत और पीएम मोदी - फोटो : Social Media

विस्तार

कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर बुलाई गई मुख्यमंत्रियों की वर्चुअल बैठक में प्रधानमंत्री मोदी के बयान पर सियासत शुरू हो गई है। पीएम मोदी ने गैर बीजेपी शाषित राज्यों से पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर वैट को कम करने की अपील की। जिसमें उन्होंने जयपुर का भी नाम लिया। अब पीएम के बयान पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पलटवार किया है।

विज्ञापन
 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को दिए बयान पर पलटवार करते हुए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रेसनोट जारी किया है। जिसमें उन्होंने कहा कि कोविड को लेकर प्रधानमंत्री जी की मुख्यमंत्रियों के साथ की गई बैठक में नरेंद्र मोदी ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने एक्साइज ड्यूटी में कटौती की लेकिन कई राज्यों ने वैट कम नहीं किए गए। जिससे जनता को लाभ नहीं मिला।

विज्ञापन


सीएम गहलोत ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री जी ने जयपुर का नाम तो लिया लेकिन वो संदेश भाजपा शासित राज्यों को ही देना चाह रहे थे क्योंकि आज भी भोपाल में पेट्रोल और डीजल की कीमतें जयपुर से अधिक हैं। संभवतः भूलवश उन्होंने भोपाल को जयपुर बोल दिया। सीएम ने कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें औसतन 61 डॉलर प्रति बैरल रही, तब भी पेट्रोल 110 और डीजल 100 रुपये प्रति लीटर से अधिक मूल्य पर बिका। जबकि यूपीए सरकार के समय कच्चे तेल के दाम 100 डॉलर प्रति बैरल से अधिक रहे, तब भी पेट्रोल 70 और डीजल 50 रुपये लीटर से अधिक महंगा नहीं होने दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed