फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   CM Ashok Gehlot condemns attack on Rahul Gandhi office in Wayanad

Rajasthan: राहुल गांधी के कार्यालय पर हमले की सीएम गहलोत ने की निंदा, कहा- ये घटिया किस्म का राजनीतिक प्रतिशोध

Sat, 25 Jun 2022 08:15 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Sat, 25 Jun 2022 08:15 AM IST
सार

वायनाड में राहुल गांधी के कार्यालय पर हमला किया गया। इस हमले की सीएम गहलोत ने जांच कराने की मांग की है।

विज्ञापन
CM Ashok Gehlot condemns attack on Rahul Gandhi office in Wayanad
सीएम गहलोत - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वायनाड में राहुल गांधी के कार्यालय पर हुए हमले की कड़ी निंदा की है। सीएम गहलोत ने कहा कि यह घटिया किस्म का राजनीति प्रतिशोध है। उन्होंने इस मामले की गहनता से जांच करने की मांग की है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट करते हुए लिखा कि केरल के वायनाड में जिस तरह से कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी के कार्यालय पर हमला हुआ, यह कायराना घटना निंदनीय है। यह घटिया किस्म का राजनीतिक प्रतिशोध है। इसकी गहन जांच होनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

विज्ञापन



बता दें कि वायनाड में राहुल गांधी के कार्यालय में तोड़फोड़ की गई। कांग्रेस ने स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया पर हमले का आरोप लगाया है। राहुल गांधी के कार्यालय में कुर्सियों को तोड़ा गया और कार्यालय के कर्मचारियों को कथित तौर पर पीटा गया। केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने भी वायनाड में कार्यालय पर हमले की निंदा की। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed